मुंबई

फडणवीस दिल्ली गए तो ‘यह’ नेता बनेगा महाराष्ट्र का नया CM, संजय राउत का बड़ा दावा; एकनाथ शिंदे पर भी कही बड़ी बात

Sanjay Raut on Maharashtra Next CM: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा दावा-अगर देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री बनते हैं, तो चंद्रशेखर बावनकुले होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री। राउत ने कहा- एकनाथ शिंदे दोबारा सीएम नहीं बनेंगे।
2 min read
Jul 11, 2026
Sanjay Raut on Maharashtra Next CM
महाराष्ट्र सीएम को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, फोटो सोर्स- ANI

Devendra Fadnavis Delhi cabinet shift: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर चल रही अटकलों के बीच शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है। दरअसल, मराठी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत का कहना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले होंगे। इसके साथ ही राउत ने मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी तीखा तंज कसा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ठाकरे गुट के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे लगातार यह दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का यह आखिरी सत्र है। आदित्य ठाकरे का कहना है कि भाजपा आलाकमान फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति से हटाकर दिल्ली में मंत्री पद सौंपने की तैयारी में है। उन्होंने मानसून सत्र के दौरान कई बार दोहराया कि फडणवीस के साथ भी वही होने जा रहा है जो मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था। इसी कड़ी में जब मीडिया ने संजय राउत से सवाल किया कि अगर फडणवीस दिल्ली चले जाते हैं, तो महाराष्ट्र की बागडोर कौन संभालेगा? इस पर राउत ने नया सियासी शिगूफा छोड़ दिया।

'बावनकुले बनेंगे मुख्यमंत्री, शिंदे की कोई संभावना नहीं'

संजय राउत ने मीडिया के सामने बेबाकी से जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का नाम आगे कर दिया। राउत ने कहा कि 'अगर फडणवीस केंद्र की राजनीति में जाते हैं, तो महाराष्ट्र का नेतृत्व चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों में आ जाएगा। आप लोग सोच रहे होंगे कि मैं किसी और का नाम लूंगा, लेकिन जो राजनीतिक तस्वीर मुझे दिखाई दे रही है, उसके मुताबिक फडणवीस के बाद विदर्भ में बावनकुले ही सबसे मजबूत नेता हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी से संवाद करते हैं और सबका ख्याल रखते हैं। मुझे लगता है कि खुद फडणवीस भी उनके नाम की सिफारिश करेंगे।'

सीएम को दिल्ली जाने के लिए दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, बिल्कुल भी नहीं। वहीं अगर बात गिरीश महाजन की करें, तो उनका रिकॉर्ड बहुत खराब है।' संजय राउत ने तंज भरे लहजे में देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली जाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दे डालीं। राउत ने कहा कि चर्चा है कि फडणवीस केंद्र सरकार में जाएंगे। अगर वे केंद्र में जाते हैं, तो हमारी इच्छा है कि वे 2029 से पहले देश के प्रधानमंत्री बन जाएं। एक मराठी नागरिक होने के नाते हमें इस बात की बेहद खुशी होगी। उद्धव ठाकरे ने भी उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं।'

राउत ने आगे अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उनकी अपनी राजनीतिक समझ और अनुमान है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के भीतर के फैसले नहीं लेते, लेकिन जो संभावनाएं दिख रही हैं, मैंने बस उसका जिक्र किया है, क्योंकि 2029 के बाद महाराष्ट्र या केंद्र में भाजपा का शासन नहीं रहने वाला।'

Updated on:
11 Jul 2026 02:21 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:13 pm
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

11 मिनट में 7 धमाके, 209 मौतें: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 20 साल बाद भी अधूरा है इंसाफ; हाईकोर्ट से सभी 12 आरोपी हो चुके हैं बरी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मामला: ‘सत्तारूढ़ दलों को चंदा देते हैं ठेकेदार, इसलिए सरकार बचा रही है’, रोहित पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार को घेरा

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम