मुंबई

ट्रेन में कोल्ड ड्रिंक नहीं, आप पीते हैं टॉयलेट ड्रिंक…यूं हुआ इस चौंका देने वाली बात का खुलासा

यह घटना वाराणसी से मुंबई आ रही कामायनी एक्सप्रेस में 24 अक्टूबर को हुई...
2 min read
Oct 26, 2018
cold drinks in trains
cold drinks in trains

(मुंबई): बाहरी राज्यों से आने जाने वाली ट्रेन में अगर आप भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो यह खबर आपको चौंका देने वाली है। ट्रेन के अंदर जो वेंडर प्लास्टिक के ड्रम या बाल्टी में पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक बेचते हैं, उसे ठंडा करने के लिए जो बर्फ रखा जाता है, उसे ट्रेन के टॉयलेट में रखा जाता है। यह खुलासा हुआ एक यात्री की ओर से बनाए गए वीडियो के बाद हुआ, जिस पर रेल महकमे की नींद खुली और ऐसा करने वाले एक अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विदित जो कि यह घटना वाराणसी से मुंबई आ रही कामायनी एक्सप्रेस में 24 अक्टूबर को हुई।

टॉयलेट में रखी बर्फ का इस्तेमाल...

बताते हैं कि रेल यात्री शशिकांत सिंह वाराणसी से मुंबई आ रही कामायनी एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को वाराणसी से सवार हुए। अगले दिन 24 अक्टूबर को कामायनी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के हरदा स्टेशन पर रुकी, तो एक वेंडर जूट के बोरे में लपेट कर बर्फ का बड़ा टुकड़ा लेकर चढ़ा और एस-4 डिब्बे के टॉयलेट में रखकर चला गया। इसी डिब्बे में यात्रा कर रहे सिंह और एक अन्य यात्री मनोज कुमार की नजर वेंडर की ओर से टॉयलेट में रखी गई बोरी और बर्फ पर पड़ी तो वे चौंक गए। उन्होंने उसका वीडियो बनाया। इसी बीच एक अन्य वेंडर आया और उसने टॉयलेट में रखे बर्फ का टुकड़ा लिया और कोल्ड ड्रिंक्स बेचने के लिए रखी गई बाल्टी में डाल दिया और कोल्ड ड्रिंक बेचने लगा। इस बाल्टी में कोल्ड ड्रींक के साथ-साथ दूध की बोतल और पानी की बोतल भी थीं।

भोपाल आरपीएफ की कार्रवाई...

फिर दोनों यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस वेंडर का भी वीडियो बनाया और उसे रेल मंत्रालय व दूसरे सरकारी महकमों को ट्वीट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुरहानपुर में रेल पुलिस की एक टीम आई और दोनों यात्रियों का स्टेटमेंट लिया। बाद में हरदा तथा भुसावल रेलवे पुलिस को सतर्क किया गया। इस घटना के बाद भोपाल आरपीएफ के सीनियर डीएससी ने सिंह को ट्वीट कर जानकारी दी कि उक्त शिकायत पर आरपीएफ छनेरा की ओर से उक्त वेंडर दुर्गेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Updated on:
26 Oct 2018 08:12 pm
Published on:
26 Oct 2018 08:12 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

हरमन बराड़ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच परमिश वर्मा ने पत्नी संग किया तलाक का एलान, जानें कौन हैं एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले