6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों को सुरक्षित रेल सफर कराने के लिए जुटे अफसर और कर्मचारी

इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए ट्रेक मैंटेनर एवं सुपरवाइजर ने भी अपने विचार प्रकट किए।

less than 1 minute read
Google source verification
railway safety

यात्रियों को सुरक्षित रेल सफर कराने के लिए जुटे अफसर और कर्मचारी

बरेली।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के संरक्षा विभाग के तत्वावधान में ’रेल संरक्षा-प्रथम वरियता’ विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। रेलवे अधिकारी क्लब के प्रेक्षागृह में आयोजित इस संरक्षा सेमिनार में 165 रेल कर्मचारियों एवं 12 अधिकारियों ने हिस्सा लिया और रेल संरक्षा पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के साथ

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित कर शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से अपील की कि वह अपने कार्य की जानकारी रखें और काम के दौरान कोई शार्ट कट न अपनाए। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और हम लोगों ने पहले से ही शरद ऋतु में संरक्षित रेल संचलन की तैयारी कर ली है।इसके साथ ही उन्होंने रेल कर्मचारियों से कहा कि सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ अपना काम करें जहाँ तक जहाँ तक उनके परिवादों/शिकायतों के निवारण की बात है रेल प्रशासन पूरी तरह से सजग है और उनके निस्तारण के क्षेत्र में प्रभावी कदम उठा रहा है।

रेल संरक्षा हो प्रथम वरियता

सेमिनार में मुख्य ट्रैक इंजनियर, पूर्वोत्तर रेलवे एस.के. पाण्डेय (भूतपूर्व रेल संरक्षा आयुक्त) ने अपने वक्तव्यों से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षित कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए ट्रेक मैंटेनर एवं सुपरवाइजर ने भी अपने विचार प्रकट किए। संरक्षा सेमिनार का संचालन करते हुए वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सी.एल. शाह ने सभी रेल कर्मचारियों का आवाहन करते हुए कहा कि ’रेल संरक्षा-सदैव प्रथम वरियता’ के रुप में लें । उन्होंने रेल संरक्षा के बारे में कहा कि रेल संरक्षा प्रत्येक कर्मचारी के लिए व्यक्तिगत तौर पर उनके दिलो दिमाग में होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी आदत, संस्कृति एवं जीवनशैली में समहित करनी चाहिए।