बेरोजगार का विदेश जाने का सपना अधूरा
मौलासर. रोजी-रोटी की तलाश में एक बेरोजगार का विदेश जाने का सपना अधूरा रह गया। कथित एजेन्ट आवेदक से हजारों रुपए और पासपोर्ट लेकर फरार हो गया। पीडि़त पासपोर्ट और रुपए मांग रहा है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम चौलूखां गांव का है। ठगी के शिकार पीडि़त चौलूखां निवासी प्रतापङ्क्षसह पुत्र नरपतसिंह नाथ का कहना है कि 6 माह पहले चंडीगढ़ जाते समय टे्रन में आरोपित चंडीगढ़ निवासी नरेशकुमार से जान-पहचान हुई थी। आरोपित ने बताया कि उसका कनाडा में बहुत बड़ा व्यापार है तथा यहां से बेरोजगार युवकों को कनाड़ा भेजकर अच्छी मजदूरी देता है। उसने बातों-बातों में पीडि़त को विदेश में नोकरी के लिए राजी कर लिया तथा जल्द ही पीडि़त को पासपोर्ट बनाने के लिए तैयार कर लिया। पीडित का पासपोर्ट बन जाने के बाद आरोपित पीडि़त के पास चौलुखां गांव आया तथा साढ़े छह लाख रुपए में विदेश भेजने के नाम पर दो बार में रुपए व पासपोर्ट लेकर चला गया। कई दिनों तक विदेश नही भेजने पर पीडि़त ने सम्पर्क किया तो आरोपी टालमटोल करता रहा तथा बाद में फोन बंद कर फरार हो गया। जब पीडि़त को अपने साथ ठगी होने की आशंका हुई तो वह रिपोर्ट लेकर पुलिस थाना मौलासर पहुंचा। लेकिन पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट नही ली। जिसके बाद पीडि़त न्यायालय की शरण ली है। हालांकि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दोषियों को मिले फांसी की सजा
लाडनूं. जम्मू कश्मीर व यूपी के उन्नाव क्षेत्र में हुए दुष्कर्म की घटना में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। मांग को लेकर मुस्लिम महासभा लाडनूं व सर्वसमाज के लोगों की ओर से उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि जहां एक और सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है। वहीं बेटियों के साथ आए दिन रेप की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं कर समाज को शर्मसार कर कर रहे हैं। ज्ञापन में उपरोक्त मामलों में जिन लोगों ने दोषियों को बचाने की कोशिश की उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई करने व घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। इससे पूर्व स्टेडियम से तहसील तक रैली निकाली गई। ज्ञापन देने वालों में अयूब खां, मोहसिन सिलावट, मुस्लिम महासभा अध्यक्ष इरफान क्यामखानी, पीसीसी सदस्य रवि पटेल, अरमान खान, हरीश मेहरड़ा, रोशन दायमखानी, असलम, मुस्ताक खां, अब्दुल राशिद आदि शामिल थे।
करण्ट लगने से एक की मौत
चितावा
पुलिस थाना चितावा अन्तर्गत ग्राम बरालपुरा में एक खेत में कुएं की मोटर चालू करते समय स्टार्टर में करण्ट लगने से एक जने की मृत्यु हो गई। टीकू राम पुत्र हनुमान राम मेघवाल निवासी बरालपुरा ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई डालु राम एक साल से बरालपुरा गांव में मेघा राम जाट के खेत में कृषि कार्य कर रहा था। शुक्रवार सुबह दस बजे गेहूं की फसल की लावणी के दौरान कुएं पर पानी की मोटर चालू करते समय स्टार्टर में करण्ट लग गया और अचेत हो गया। उसे कुकनवाली के राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चितावा पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।