नागौर

Good News: राजस्थान के इस शहर से हरिद्वार के लिए अब सीधी बस, खाटूधाम आने वाले श्रद्धालुओं का भी सफर होगा आसान

Rajasthan Roadways New Bus Service: रोडवेज के नागौर आगार ने नागौर से हरिद्वार के बीच नई बस सेवा शुरू की है। यह बस वाया खाटूश्यामजी होकर संचालित होगी, जिससे श्रद्धालुओं को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
less than 1 minute read
Mar 16, 2026
rajasthan roadways
राजस्थान रोडवेज

नागौर। रोडवेज के नागौर आगार ने नागौर से हरिद्वार के बीच नई बस सेवा शुरू की है। यह बस वाया खाटूश्यामजी होते हुए संचालित की गई है। इस नई बस से नागौर से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी यात्रा की सुविधा मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गंगा स्नान और धार्मिक यात्राओं के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई है।

नागौर डिपो के मुख्य प्रबंधक मुकुंद सिंह राठौड़ ने बताया कि यह बस नागौर से प्रतिदिन दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी। तरनाऊ, बड़ीखाटू, छोटीखाटू, कुचामन, हिराणी, भांवता, इंदौखा, कांकरिया, भुणी, दलेलपुरा-रेवासा, मुआना, सुरेरा और दांतारामगढ़ होते हुए खाटूश्यामजी, रींगस, अजीतगढ़, शाहपुरा, कोटपूतली और शाहजहांपुर होती हुई दिल्ली पहुंचेगी।

वहां से रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 7 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में बस हरिद्वार से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगलेदिन सुबह करीब 9 बजे नागौर पहुंचेगी।

बस की समय सारणी

क्रम स्टेशन समय
1 नागौर (प्रस्थान) दोपहर 2:15 बजे

2 तरनाऊ 2:35 बजे
3 बड़ी खाटू 3:00 बजे

  1. छोटी खाटू 3:20 बजे5 कुचामन सिटी 3:45 बजे
  2. दांतारामगढ़ 6:20 बजे
  3. खाटूश्यामजी 6:45 बजे
  4. रींगस 7:10 बजे
  5. अजीतगढ़ 7:35 बजे
  6. शाहपुरा 8:15 बजे
  7. कोटपूतली 9:00 बजे
  8. शाहजहांपुर 9:30 बजे
  9. दिल्ली रात लगभग 12:30–1:00 बजे
  10. हरिद्वार (अंतिम पड़ाव) सुबह लगभग 7:00 बजे
Updated on:
16 Mar 2026 03:40 pm
Published on:
16 Mar 2026 03:40 pm