
representative picture (patrika)
Rajasthan Roadways: बाड़मेर। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर रोडवेज की ओर से बाड़मेर-जयपुर के बीच शीघ्र ही दो नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे बाड़मेर, बालोतरा जिले के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते जिले बाड़मेर से प्रदेश की राजधानी जयपुर के लिए नाममात्र रेलगाड़ियों का संचालन हो रहा है। इनका समय भी यात्रियों के अनुकूल नहीं हाेने से इन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
वहीं बाड़मेर से जयपुर के लिए रोडवेज बस सेवा भी सीमित है। इधर, पिछले दो दशकों में सीमावर्ती बाड़मेर जिले का खूब विकास हुआ है। आबादी में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जिले में रेल ,बस सेवाएं नहीं बढ़ी हैं।
वर्तमान में बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रतिदिन एक साधारण रेलगाड़ी व दो साप्ताहिक रेलगाड़ियां संचालित होती हैं। इनकी रवानगी का समय रात 9.30 बजे, रात 9.50 बजे , रात 10.30 बजे है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है।
रोडवेज की ओर से भी बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रतिदिन केवल चार बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर , पूरे जिले की आबादी की तुलना में यह संख्या काफी कम है। इससे परेशान लोग लंबे समय से नई बस सेवाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई स्टार लाइन बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। टू बाई टू पुश बैक 50 सीट क्षमता वाली इन बसों का संचालन शीघ्र शुरू होगा। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सुबह एक बस बाड़मेर से जयपुर के लिए व शाम को एक बस जयपुर से बाड़मेर के लिए रवाना होगी। इससे बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, ब्यावर ,अजमेर जिले के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रोडवेज मुख्यालय जयपुर की ओर से शीघ्र ही दो स्टार लाइन बसें आवंटित की जाएंगी, जिनके संचालन से बाड़मेर ,बालोतरा के यात्रियों को जयपुर के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
Updated on:
14 Mar 2026 02:39 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
