5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर पर सूरज का कहर, 46.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर

रेगिस्तानी में प्रचंड गर्मी का दौर अब असहनीय होता जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राजस्थान में सर्वाधिक रहा।
2 min read
Google source verification

रेगिस्तानी में प्रचंड गर्मी का दौर अब असहनीय होता जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राजस्थान में सर्वाधिक रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा और दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण शहर की मुख्य सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर व चेहरा ढंककर तथा पानी की बोतल साथ लेकर निकलते नजर आए। गर्म हवाओं के कारण बाइक चालकों, राहगीरों और श्रमिक वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखों से गर्म हवा अंगारों के जैसे बरस रही है। कूलर भी अब हांफने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम 46.4 व न्यूनतम 30.1 डिग्री सै. तापमान दर्ज किया गया। जो सामान्य से क्रमश: 4.9 व 4.3 डिग्री ज्यादा है। लोगों की चिंता यह है कि अप्रेल माह में ही गर्मी रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा है तो आगामी मई और जून महीनों में क्या होगा?

गर्मी से बचाव की सलाह

चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है।

खेत-खलिहानों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए पानी और छांव की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में फिलहाल विशेष राहत की संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का यही दौर जारी रहने के संकेत हैं। ऐसे में जैसलमेरवासियों को अभी कुछ दिन और तपिश झेलनी पड़ सकती है।

पारे की निरंतर बढ़ती चाल

तिथि अधिकतम न्यूनतम

20 अप्रेल 41.1 26.0

21 अप्रेल 41.4 26.2

22 अप्रेल 39.5 24.1

23 अप्रेल 41.5 25.0

24 अप्रेल 43.6 27.2

25 अप्रेल 44.9 29.4

26 अप्रेल 46.0 29.5

27 अप्रेल 46.4 30.1