नागौर

Rajasthan By-Election Result: इस सीट पर कांग्रेस को मिले इतने से वोट, जमानत हो गई जब्त; जानें क्यों?

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। जानें क्यों... ?
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 4:20 PM IST
Feature image

Khinwsar By Election Result 2024: राजस्थान की सबसे हॉट सीट खींवसर पर भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने जीत दर्ज की है। आखिरी समय में आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल चुनाव हार गईं। 15 वें राउंड की मतगणना तक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल टक्कर में थी। लेकिन 20वें राउंड की मतगणना होते-होते भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 13870 वोटों की बढ़त मिल गई थी।

रेवंतराम डांगा को कुल 108402 और रालोपा की कनिका बेनीवाल को 94532 को वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी को केवल 5434 वोट मिले। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।

ये रहा मुख्य कारण

खींवसर विधानसभा सीट पर आरएलपी पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को टिकट दिया। लोकसभा चुनाव 2023 में हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में माना जा रहा था कि आरएलपी खींवसर में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान कर साफ कर दिया था कि वह अपने बूते चुनाव लड़ेगी। हालांकि मतदान से पहले दिन पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें चली थी कि रातोंरात कांग्रेस ने अन्दरखाने आरएलपी को समर्थन दे दिया।