नागौर

वीडियो में देखिए, खेत में मिले अधजले शव मामले में नया मोड़, पर्स में मिला सुसाइड नोट, आत्महत्या की आशंका

नागौर के भावण्डा थाना क्षेत्र में गोंवा कलां के खेत में मिली अधजली लाश, मौके पर मिला सुसाइड नोट, मृतक के पिता ने दर्ज कराया मर्ग

2 min read
Mar 26, 2018
The murder of a young man in Nagaur, attempt to burn the body

संखवास (नागौर). जिले के भावण्डा थाना क्षेत्र के गोवां कलां व शीलगांव के बीच खेतों में सोमवार सुबह अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने भावण्डा पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। शव मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का खुलासा करने के लिए छानबीन शुरू की तथा एफएसएल टीम को सूचना देकर बुलाया। वहीं शव मिलने की खबर गोवां कलां सहित आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। शव जला होने के कारण पुलिस को शुरू में मृतक युवक की पहचान में परेशानी आई, लेकिन कुछ ही देर में गोवां कलां के सुगनाराम ढोली ने मृतक की पहचान करते हुए बताया कि वह उसका पुत्र महेन्द्र (20) है, जो रविवार शाम से गायब था। पिता सुगनाराम ने बताया कि महेन्द्र से सोमवार को अंतिम बार शाम साढ़े 7 बजे बात हुई थी। उसके बाद उसका फोन बंद आ रहा था।

मोटरसाइकिल के बैग में मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके पर मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक पर्स, पेन और एक फोन मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद नागौर से वृत्ताधिकारी सुभाष मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पर्स की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महेन्द्र ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करना बताया है। उधर, मृतक के पिता सुगनाराम ने भी भावण्डा थाने में मर्ग दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें

उदयपुर: ये कैसी व्यवस्था- नौकरी उदयपुर में, वेतन सराड़ा से, पद खाली फिर दूसरी जगह कर दिया नियुक्त

मृतक करता पेंटर का काम
मृतक के पिता सुगनाराम ने बताया की वह और उसके दूसरे पुत्र तो शादियों में गाने-बजाने का काम करते हैं, लेकिन महेंद्र पेंटर का काम करता था। पिता ने बताया की महेंद्र बहुत ही शांत स्वभाव का था। वह अपने काम से मतलब रखता था, उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है।

कॉल डिटेल के बाद खुलेगा राज
मृतक का खींवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक की मोटरसाइकिल के बैग में मिले पर्स में सुसाइड नोट मिला है। एफएसएल टीम ने भी घटना से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथमा दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोन की कॉल डिटेल की भी जांच के बाद ही मौत का राज खुलेगा।
- बलदेवराम, थानाधिकारी, भावंडा थाना, नागौर

ये भी पढ़ें

video: उदयपुर में बनेगा देश का पहला Heat Action Plan, राजस्थान क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के लिए हुआ चयन
Updated on:
26 Mar 2018 07:33 pm
Published on:
26 Mar 2018 01:42 pm
Also Read
View All