नारायणपुर

CG News: महिला कर्मचारियों ने चिकित्सक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, CMHO से की शिकायत

CG News: महिला कर्मचारियों ने चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। सिविल सर्जन के पास शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
less than 1 minute read
CG News

CG News: नारायणपुर जिला अस्पताल में पदस्थ महिला कर्मचारियों ने महिला प्रसूति विशेषज्ञ पर अभद्र व्यवहार आरोप लगाया है। महिला प्रसूति विशेषज्ञ जिला अस्पताल में पदस्थ महिला कर्मचारियों के बातचीत में गाली-गलौज करते है।

CG News: महिला कर्मचारी ने दी ये चेतावनी

इससे परेशान महिला कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के पास प्रसूति महिला विशेषज्ञ की शिकायत की थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर महिला कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विनोद भोयर के पास अरविंद वानकर की शिकायत की थी। इससे प्रसूति विशेषज्ञ ने उसे समझाईश दी थी। इससे नाराज महिला कर्मचारी ने कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

सिविल सर्जन से जानकारी मांगी गई है…

CG News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर, एसएस राज: जिला अस्पताल के महिला कर्मचारियों की शिकायत को लेकर सिविल सर्जन से जानकारी मांगी गई। इस जानकारी के बाद दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएंगी।

Updated on:
09 Jan 2025 01:24 pm
Published on:
09 Jan 2025 01:24 pm