Narayanpur News: बताया गया कि दौड़कर पहुंच अन्य जवानों ने देखा कि आईटीबीपी का जवान लहुलूहान हालत में तड़प रहा था। जवान को कंधे में गोली लगी है
Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में एक जवान ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंटल फायर से घायल हो गया। इधर गोली की अवाज से आईटीबीपी कैंप में हड़कंप मच गया। बताया गया कि दौड़कर पहुंच अन्य जवानों ने देखा कि आईटीबीपी का जवान लहुलूहान हालत में तड़प रहा था। जवान को कंधे में गोली लगी है।
Narayanpur News: जानकारी के अनुसार नारायणपुर के जिला मुख्यालय स्थित जेलबाड़ी में आईटीबीपी 53 बटालियन का जवान तैनात था। इसी दौरान जवान के सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायर हो गया। जिससे उसके कंधे में गोली लग गई। इस घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी राबिंसन गुरिया ने की है।
बताया कि इस घटना में घायल जवान को तुरंत इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के हेलीकाप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। घायल जवान का नाम मनीष एम बताया जा रहा है, जो केरला कोल्लम जिला का निवासी है।