राष्ट्रीय

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 125 सांसदों ने किए हस्ताक्षर, आज नोटिस की तैयारी

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव पर 125 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फोटो- एएनआई)

Om Birla No Confidence Motion: संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी को बोलने न देने के मुद्दे पर हंगामा जारी है। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस नोटिस लेकर आ सकती है। स्पीकर के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर 125 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें

LS स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसदों के साइन का दावा, थरूर बोले- मुझसे नहीं ली गई सलाह

कांग्रेस, सपा और DMK के सांसदों ने किए हस्ताक्षर

सामाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। जानकारी है कि विपक्षी नेता आज संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे।

TMC ने इस मामले में खुद को किया दूर

हालांकि, स्पीकर के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर इंडिया गठबंधन में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है। टीएमसी ने इस पूरे प्रकरण से खुद को अलग कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में कम से कम स्पीकर को तीन दिन का समय देना चाहिए था। अगर स्पीकर राजी नहीं होते तब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए था। वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Updated on:
10 Feb 2026 12:23 pm
Published on:
10 Feb 2026 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर