राष्ट्रीय

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इन 2 सरकारी भत्तों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाकर 53% कर दिया है। बता दें कि जब DA 50% से ज्यादा हो जाता है तब नियम के अनुसार कुछ और भत्ते भी बढ़ा दिए जाते हैं।
2 min read
Professors' salary benefits stuck due to AGP anomaly
Professors' salary benefits stuck due to AGP anomaly

7th Pay Commission: भारत के एक करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारक 7वें वेतन आयोग से एक बड़ा फायदा मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाकर 53% कर दिया है। बता दें कि जब DA 50% से ज्यादा हो जाता है तब नियम के अनुसार कुछ और भत्ते भी बढ़ा दिए जाते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) ने हाल ही में पात्र कर्मचारियों के लिए ड्रेस भत्ता और नर्सिंग अलाउंस में 25% बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

7th Pay Commission DA Hike

ड्रेस और नर्सिंग भत्ते में 25% बढ़ोतरी

MoH&FW ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार के अस्पतालों और एम्स नई दिल्ली (AIIMS Delhi), पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ (PGIMER), जेआईपीएमईआर (JIPMER) पांडिचेरी जैसे संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के ड्रेस और नर्सिंग भत्ते में 25% की इजाफा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की महंगाई से जुड़ी समस्याओं को कम करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में एलिजिबल कर्मचारियों के लिए ड्रेस भत्ते और नर्सिंग भत्ते में 25% की बढ़ोतरी ऐलान किया है। यह सरकार के उस नियम के अनुरूप है जिसके अनुसार जब भी DA 50% की सीमा को पार करता है तो स्पेशल भत्तों में भी संशोधन किया जाता है। इसी के तहत ड्रेस भत्ते और नर्सिंग भत्ते में इजाफे की घोषणा की गई है।

स्पेशल भत्तों में संशोधन लागू करने का निर्देश

सरकार की ओर से सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे नए भत्तों को तुरंत लागू करें और अगस्त 2017 के नियमों का पालन करें। इसके साथ ही कर्मचारियों को समय पर भत्तों का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया है। यह बदलाव कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के प्रभाव से राहत देने और उनकी जीवनशैली बेहतर बनाने की दिशा में सरकार का एक और कदम है। कर्मचारियों को इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी है।

Updated on:
08 Dec 2024 06:27 pm
Published on:
08 Dec 2024 06:26 pm
Also Read
View All
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अमृतसर-वाराणसी के बीच शुरू हुई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

जौहर यूनिवर्सिटी के डिमोलिशन नोटिस पर भड़का AIMPLB, कहा- यह मुस्लिमों के शैक्षणिक विकास पर हमला

Passive Euthanasia: इच्छा मृत्यु पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, हर अस्पताल में बनेगा मेडिकल पैनल

Punjab Congress Crisis: 2021 में दबाव में झुकी कांग्रेस, 2027 से पहले क्यों नहीं मान रही चन्नी की मांग? आखिर क्या सीखा 2022 की हार से