राष्ट्रीय

बेंगलुरु में व्यापारी ने सुनसान जगह पर अपनी स्कोडा कार में आग लगाकर की आत्महत्या

पश्चिमी बेंगलुरू में एक शख्स ने कार में आग लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली।
less than 1 minute read
Nov 17, 2024
Feature image

पश्चिमी बेंगलुरू से ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक शख्स ने कार में आग लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बेंगलुरु के मुद्दिनपाल्या में 42 वर्षीय व्यापारी सी. प्रदीप ने अपनी स्कोडा कार में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां उन्हें एक कार में आग लगी हुई मिली।

तलाश में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन तब तक कार में सवार प्रदीप दम घुटने की वजह से मर चुके थे। प्रदीप एक होटल कंसल्टेंट थे। वहीं पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर प्रदीप के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Updated on:
17 Nov 2024 11:53 am
Published on:
17 Nov 2024 11:53 am
Also Read
View All
सत्या निकेतन हादसे के बाद सामने आई सच्चाई, ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे PG में भी मंडरा रहा मौत का खतरा, कमरों में बंद रहने को मजबूर छात्र

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के BRICS मंच पर दिखेगा चीन से UAE तक कारोबार का दम, Huawei-Alibaba समेत दिग्गज होंगे मौजूद

जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पास पहुंचे पद्म श्री सिंगर पूर्ण दास, बेटे ने इस TMC नेता की ओर किया इशारा

लाल मंदिर था असली टारगेट, जूते में था ट्रिगर, NIA की जांच में अब तक क्या क्या पता चला?

Red Fort Blast 2025: लाल किला धमाके में बड़ा खुलासा: NIA ने बताया कैसे हुआ विस्फोट, हादसे की आशंका हुई खारिज