राष्ट्रीय

उपचुनाव में मिला जीत का बूस्टर, दिल्ली की हार पर मरहम, AAP से कौन जाएगा राज्यसभा?

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। गुजरात की विसावदर सीट और पंजाब की लुधियाना पश्चिम की सीट पर AAP ने जीत दर्ज की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद आप ने जीत का स्वाद चखा।

2 min read
राज्यसभा नहीं जाएंगे केजरीवाल (Photo-IANS)

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Election) हुए। पंजाब (Punjab) की लुधियाना पश्चिम सीट और गुजरात (Gujarat) की विसावदर सीट पर आप ने कब्जा जमाया। दिल्ली चुनाव (Delhi Election) हारने के बाद आप ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। लुधियाना सीट से संजय ओरड़ा ने जीत दर्ज की, अब वह राज्यसभा से इस्तीफा देंगे। राज्यसभा की सीट खाली होने पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के राज्यसभा जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है।

लुधियाना पश्चिम की सीट से जीते संजय अरोड़ा

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की। आप प्रत्याशी ने 35179 वोट मिले। AAP प्रत्याशी ने 10637 वोट से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण रहे। कांग्रेस प्रत्याशी को 24542 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। बता दें कि दिल्ली का किला ढहने के बाद पंजाब एक मात्र आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गया है। यहां साल 2027 में अगला विधानसभा चुनाव होना है। 2025 में लुधियाना पश्चिमी की सीट पर हुए उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा था।

विसावदर से जगी आस

AAP के गोपाल इटालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर विसावदर सीट जीत ली है। इटालिया को 75,000 से अधिक वोट मिले, जबकि पटेल को 58,000 से अधिक वोट मिले। आप को आगामी विधानसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। विसावदर की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है। आम आदमी पार्टी साल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अब पूरी तरह से दमखम दिखाने में जुटने वाली है। अरविंद केजरीवाल की भी नजर 2027 गुजरात चुनाव पर है। साल 2022 के चुनाव में पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। AAP की नजर अब कांग्रेस की वोट बैंक पर है।

2027 के सीएम फेस का एलान

पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी आम आदमी पार्टी की नीतियों की जीत बताते हुए 2027 के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सीए भगवंत मान ही चेहरा रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी थी, 2027 में तूफान चलेगा।

केजरीवाल ने कहा नहीं जा रहे राज्यसभा

लुधियाना पश्चिम और विसावदर की जीत के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के चुनाव परिणाम से जाहिर होता है कि वहां के लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके हैं। वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम की सीट जीतने पर सीएम भगवंत मान की पीठ थपथपाई। साथ ही, कहा कि वह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन उम्मीदवार होगा? केजरीवाल के बाद दो नाम राज्यसभा की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के राज्यसभा जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब से भी किसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है।

Updated on:
24 Jun 2025 01:42 pm
Published on:
24 Jun 2025 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर