राष्ट्रीय

Andhra Pradesh Road Accident : मार्कपुरम में भीषण सड़क हादसा, 14 लोग जिंदा जले

Andhra Pradesh Road Accident: मार्कपुरम जिले में एक यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इसके कारण बस में आग लग गई और उसमें सवार 10 यात्री जिंदा जल गए।
2 min read
Mar 26, 2026
Andhra Pradesh Road Accident
मार्कपुरम जिले में ट्रक से टकराई बस (फोटो - पीटीआई एक्स पोस्ट)

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोग की मौत हो गई और कई लोग अभी भी घायल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक ट्रक और निजी बस की टक्कर से यह खतरनाक हादसा हुआ है। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई और उसमें सवार 14 यात्री जिंदा जल गए।

लकड़ी की खदानों के नजदीक हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने प्राइवेट ट्रैवल्स बस को टक्कर मार दी थी। टक्कर के चलते दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही पलों में यह आग पूरी तरह फैल गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि बस में सवार यात्रियों को भागने का मौका तक नहीं मिला। इसी के चलते 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 अन्य यात्री अभी भी घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

ट्रक की तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। शुरुआती जांच के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बस हैदराबाद से पामुर की ओर जा रही थी। लकड़ी खदान के पास से बस एक मोड़ ले रही थी तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे जिनमें से पीछे बैठे लोगों की मौत हो गई क्योंकि वह समय रहते बाहर नहीं निकल पाए। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग कनिगिरी और पामुरु इलाके के हैं।

विधायक कंडुला नारायण रेड्डी पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही मरकापुरम जेसी श्रीनिवासुलु और विधायक कंडुला नारायण रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौके पर आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग सहायता में लगे हैं। प्रशासन ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Updated on:
26 Mar 2026 10:46 am
Published on:
26 Mar 2026 08:26 am