25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लद्दाख से छुट्टियां मना कर लौट रहे थे IIT बॉम्बे के छात्र, डिवाइडर से टकराकर पुल से गिरी कार, 3 की मौत

लद्दाख से लौट रहे IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की फॉर्च्यूनर कार कोटा के पास एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 20, 2026

CG News: आरंग में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी

राजस्थान के कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुखद हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक IIT बॉम्बे के पढ़ने वाले थे और अपने दोस्तों के साथ लद्दाख से छुट्टियां मना कर वापस पूणे लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया और तीनों छात्रों की मौत हो गई।

लद्दाख घूमने गया था 10 दोस्तों का समूह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी से 10 दोस्तों का समूह तीन अलग-अगल गाड़ियों में लद्दाख घूमने गया था। लंबी रोड ट्रिप के बाद सभी पुणे लौट रहे थे इसी दौरान दो गाड़ियां रास्ते में ब्रेक के लिए रुक गईं, जबकि हादसे का शिकार हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी आगे बढ़ती रही। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा के पास कराड़िया और बालापुरा के बीच गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार ड्राइवर को झपकी लगने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और संतुलन खो बैठी। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह हवा में उछलते हुए सीधे फ्लाईओवर से नीचे एक सूखे नाले में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक कि गाड़ी पूरी तरह पिचकी

स्थानीय पुलिस अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई। काठून थाना क्षेत्र के अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वाहन का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया था। टक्कर के बाद कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद शुरू की और काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

मोर्चरी में रखवाए गए मृतकों के शव

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। तीनों शवों को काठून अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और ड्राइवर की थकान को कारण माना जा रहा है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। यह हादसा लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी और पर्याप्त आराम की जरूरत को एक बार फिर उजागर करता है।