12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान को अब भारत से आस! अमेरिका से तनाव के बीच 2 दिन बाद इंडिया आ रहे विदेश मंत्री अब्बास अराघची

Brics Summit 2026: भारत इस साल ब्रिक्स सम्मलेन की अध्यक्षता कर रहा है। इसी सिलसिले में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास आराघची भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान ईरानी विदेश मंत्री दूसरे देशों के भी कई नेताओं से मिल सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 12, 2026

iran Foreign Minister sayed Abbas Araqchi

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास आराघची भारत दौरे पर(फोटो-IANS)

Irani Foreign Minister Visit India: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास आराघची भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ईरान ने पुष्टि कर दी है कि उसके विदेश मंत्री आराघची आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग रोज नया और खतरनाक रूप ले रही है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्मायली बागची ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में इस यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन जैसे मंचों पर अच्छा तालमेल है। दोनों देश कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह सहयोग और मजबूत हो सकता है।

भारत ब्रिक्स सम्मलेन की कर रहा अध्यक्षता


इस साल भारत ब्रिक्स सम्मलेन की अध्यक्षता कर रहा है। दिल्ली में 14 और 15 मई को यह बैठक आयोजित होना है। मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है। ईरान की तरफ से साफ किया गया है कि इस बैठक को तेहरान बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है। ईरान चाहता है कि इस मंच के जरिए दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भी बातचीत आगे बढ़े। खासतौर पर भारत के साथ होने वाली चर्चा को ईरान ने दोस्ताना रिश्तों का हिस्सा बताया है।

एक साल पहले आए थे भारत


दरअसल, पिछले कुछ महीनों में भारत और ईरान के बीच बातचीत काफी बढ़ा है। 18 फरवरी के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव ने हालात को और नाजुक बना दिया। इसी दौरान ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास आराघची और भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर के बीच कई बार बातचीत भी हुई। जिसमें कई उड़दों पर चर्चा हुई। ईरानी विदेश मंत्री अराघची इससे पहले मई 2025 में भी भारत आए थे। विदेश मंत्री बनने के बाद वह पहली बार भारत पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने भारत-ईरान संयुक्त आयोग की 20वीं बैठक में हिस्सा लिया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग