राष्ट्रीय

असम में बाढ़ से हालत गंभीर, अब तक 41 की मौत और लाखों लोग प्रभावित, देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Rain Alert: असम में बाढ़ से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 7.27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत अभियान तेज किया गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए भी उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Assam Floods
असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित (फोटो- Himanta Biswa Sarma एक्स पोस्ट)

Assam Floods Update: असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। राज्य के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार अब तक बाढ़ से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 10 नई मौतों की पुष्टि हुई, जबकि 25 जिलों में करीब 7.27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 100 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और आने वाले कुछ दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Updated on:
23 Jul 2026 06:51 am
Published on:
23 Jul 2026 06:51 am
Also Read
View All