राष्ट्रीय

‘प्रदेश अध्यक्ष बदलना कोई गुड़िया का खेल नहीं है’, राजा वड़िंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल का दोटूक जवाब

Bhupesh Baghel: पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं के बीच भूपेश बघेल ने साफ किया कि राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। चन्नी गुट के नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने हाईकमान के फैसले को अंतिम बताया है।
2 min read
Jul 11, 2026
Bhupesh Baghel
भूपेश बघेल (फाइल फोटो पत्रिका)

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद सियासी हलचल तेज है। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा जारी है। इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनना कोई गुड़िया का खेल नहीं है। हाईकमान का फैसला अंतिम है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

चन्नी गुट के नेताओं ने की बघेल से मुलाकात

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेता कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पहुंचे। यहां उनकी पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेताओं ने संगठन में हाल में हुए बदलाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से बघेल को अवगत कराया।

बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने सभी नेताओं से बातचीत की। सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। बघेल ने कहा कि हाईकमान के फैसले पर किसी भी नेता ने कोई आपत्ति नहीं जताई। सभी नेता पार्टी नेतृत्व के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने अपने सुझाव और मुद्दे उनके सामने रखे हैं। वह इन बातों को हाईकमान तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होगा। अगर कोई उम्मीदवार चुनाव जीतने में सक्षम होगा तो उसे टिकट जरूर मिलेगा।

भूपेश बघेल ने राजा वड़िंग को लेकर क्या कहा?

राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चाओं पर भी भूपेश बघेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। बघेल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष चुनना कोई गुड़िया का खेल नहीं है। हाईकमान का फैसला नहीं बदलेगा। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों और पंजाब कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने हाईकमान के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी नेताओं ने तीनों नए कार्यकारी अध्यक्षों को भी बधाई दी है।

चन्नी और रंधावा से भी करेंगे मुलाकात

भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा से बातचीत हो चुकी है। वह जल्द दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हाईकमान के फैसलों को पलटने की परंपरा नहीं है। जरूरत पड़ी तो वह खुद नेताओं के घर जाकर भी उनसे मिलेंगे।

अशोक गहलोत ने क्या कहा?

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी पंजाब कांग्रेस में चल रही हलचल पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान पूरे घटनाक्रम से अवगत है। अगर किसी तरह की गलतफहमी या मतभेद हैं तो उनका जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा।गहलोत ने भरोसा जताया कि पंजाब कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उम्मीद जताई कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए सभी साथ मिलकर काम करेंगे।

Also Read
View All
Tarzoo Terror Attack: 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस

‘UCC सेंट्रल लेवल पर क्यों नहीं लाया जा रहा, इससे भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उल्लंघन होगा’, बंगाल में यूसीसी प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

हैदराबाद बनेगा भारत का नया हाई-स्पीड रेल हब, तेलंगाना को मिलेंगे 3 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, अश्विनी वैष्णव का ऐलान

लोहागढ़ फोर्ट मर्डर केस: केतन अग्रवाल की मौत पर पुलिस ने बताई साजिश, अब अदालत में पेश होंगे सबूत

Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान से मिजोरम तक छाई मानसून की ट्रफ लाइन