Biggest and Smallest city of India: भारत में सबसे बड़े और सबसे छोटे शहरों की बात करें तो यह मुख्य रूप से दो पहलुओं पर निर्भर करता है, पहला जनसंख्या और दूसरा क्षेत्रफल।
Biggest and Smallest city of India: भारत में 28 राज्य हैं, जिनमें अलग-अलग शहर हैं और उनकी अपनी अलग खासियत है। भारत में सबसे बड़े और सबसे छोटे शहरों की बात करें तो यह मुख्य रूप से दो पहलुओं पर निर्भर करता है- पहला जनसंख्या और दूसरा क्षेत्रफल। जनसंख्या के आधार पर मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और इसकी जनसंख्या लगभग 2 करोड़ (20 मिलियन) से अधिक है, जिससे यह देश का सबसे जनसंख्या घनत्व वाला शहर भी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को शामिल किया जाए, तो दिल्ली क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा शहर माना जा सकता है। एनसीआर में दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहर भी आते हैं, जिससे इसका क्षेत्रफल काफी बढ़ जाता है। वहीं, देश के सबसे छोटा शहर की बात करें तो जनसंख्या के आधार पर गंगटोक (सिक्किम) आता है। क्षेत्रफल के आधार पर पंजाब का कपूरथला देश का सबसे छोटा शहर है।
क्षेत्रफल के हिसाब से, दिल्ली देश के सबसे बड़ा शहर है। दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्रीय शासित प्रदेश है। दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देश में किसी भी शहर के मुकाबले सबसे अधिक है। दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। भारत के संविधान के 69वें संशोधन अधिनियम 1991 के तहत एनसीटी और इसके शहरी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का विशेष दर्जा दिया गया है।
पंजाब के कपूरथला शहर की जो अपनी खूबसूरत इमारतों और सड़कों के लिए जाना जाता था। एक समय ऐसा था जब यहां की साफ-सफाई और खूबसूरती को देखने के बाद इसे पेरिस तक कहा जाने लगा। इस जगह के नाम की बात बात करें तो शहर के संस्थापक नवाब कपूर के नाम पर इस जगह का नाम कपूरथला रखा गया था। ये जगह भारतीय रेलवे के लिए भी जरूरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) इसी शहर में मौजूद है। यहीं से भारतीय रेलवे देश में रेल कोच की आपूर्ति को भी पूरी करता है।