राष्ट्रीय

बिहार में बदमाश बेखौंफ, एक नेता समेत दो घंटे के अदंर दो लोगों को मारी गोली

सिवान जिले में दो घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारने की खबर सामने आई है। पहली घटना में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मारी गई है और दूसरी घटना में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र में हाइवे के पास टहल रहे एक शख्स को बदमाशों ने गोली मारी।
2 min read
Sep 25, 2025
Bihar crime
मुंबई में एक शख्स को उसके बच्चों के ही सामने करीब आधा दर्जन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार में दिन पर दिन बदमाशों में प्रशासन और कानून का डर खत्म होता जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूटपाट और हत्या जैसे कई अपराधों की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही दो खबरे राज्य के सिवान जिले से सामने आई है। यहां बदमाशो ने सिर्फ दो घंटे के अंदर अंदर दो जगह फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। फायरिंग की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता पर चलाई गोली

पहली घटना सिवान जिले के आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है, जहां बुधवार की देर शाम अज्ञात बद‌माशों ने वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर घायल राहुल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। राहुल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

मामले की सूचना मिलते ही साहनी के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल साहनी का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिवार को शक है कि इसी विवाद के चलते ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने बेटे को गोली मारी है। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर मुकदमा दर्जकर कर अपराधियों की जांच शुरू कर दी है।

हाइवे के पास टहल रहे युवक को मारी गोली

दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाइवे के पास की है, जहां सड़क पर टहलने के दौरान एक युवक को गोली मार बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

श्रीराम का किसी से कोई विवाद नहीं

परिजनों ने बताया कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वह रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है।

Published on:
25 Sept 2025 11:44 am