राष्ट्रीय

बिहार चुनाव: BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 101 उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नहीं

बिहार बीजेपी ने देर रात प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस तरह भाजपा ने 101 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है।
2 min read
• •
Oct 16, 2025
Dilip Jaiswal news
दिलीप जायसवाल (Photo-IANS)

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी तीसरी लिस्ट देर रात जारी कर दी है। पार्टी ने 18 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके साथ ही, अपने सभी 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज को भी टिकट नहीं मिला है। पहले कयास लगाए जा रहा था कि पार्टी उन्हें किशनगंज जिले की किसी एक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यही नहीं, अबतक NDA की पार्टियां (BJP, JDU, LJP, HAM) 182 कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी हैं। इनमें बीजेपी के पूरे 101, जदयू के 57, लोजपा (आर) के 14, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RML के 4 और हम के 6 उम्मीदवार हैं। इनमें एक भी मुस्लिम नहीं है।

बगहा से राम सिंह और लौरिया से विनय बिहारी को मिला टिकट

रामनगर से नन्द किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह और लौरिया से विनय बिहारी को टिकट मिला है, जबकि नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

भाजपा ने चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता और कोचाधामन से बीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव और बिहपुर से कुमार शैलेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को टिकट दिया गया है।

लोकगायिका मैथली ठाकुर को मिला टिकट

इससे पहले भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के नाम की भी घोषणा की गई। भाजपा की दूसरी लिस्ट के अनुसार, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार और गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह को टिकट मिला, जबकि बनियापुर से केदार नाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह और रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से डॉ० सियाराम सिंह, अगिआंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को टिकट मिला।

पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशियों की सूची जारी

एक दिन पहले भाजपा ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया। भाजपा की ओर से बताया गया कि जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। साथ ही पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं।

Updated on:
16 Oct 2025 06:41 am
Published on:
16 Oct 2025 06:37 am