
Census 2027: देश में होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर आपसे पूछेंगे। इस लिस्ट में पहली बार जाति को शामिल किया गया है। इसके अलावा कोविड-19 का टीका कहां लगवाया है, इसको लेकर भी सवाल पूछा जाएगा। दरअसल, इन सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फबारी वाले गैर-समान क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक होगी। देश के बाकी हिस्सों में यह चरण अगले साल शुरू किया जाएगा।
1. व्यक्ति का नाम
2. परिवार के मुखिया से संबंध
3. लिंग
4. जन्मतिथि और पूरी हो चुकी आयु
5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
6. विवाह के समय आयु
7. पति या पत्नी का नाम
8. घोषित राष्ट्रीयता
9. धर्म
10. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और जाति
11. पिता से संबंधित जानकारी
12. माता से संबंधित जानकारी
13. दिव्यांगता संबंधी जानकारी
14. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं
15. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
16. शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई की स्थिति
17. प्राप्त उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और विषय/स्ट्रीम
18. पिछले एक वर्ष में किसी समय काम किया या नहीं
19. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
20. व्यवसाय/रोजगार
21. उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार
22. कामगार की श्रेणी
23. गैर-आर्थिक गतिविधि
24. काम की तलाश या काम के लिए उपलब्धता
25. कार्यस्थल तक आने-जाने की जानकारी
26. जन्म स्थान
27. पिछला निवास स्थान
28. प्रवास का कारण
29. पिछले प्रवास के बाद गांव/शहर में रहने की अवधि
30. स्थायी निवास का पता
31. वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
32. अब तक जन्मे जीवित बच्चों की कुल संख्या
33. पिछले एक वर्ष में जन्मे जीवित बच्चों की संख्या
34. कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
35. कुल बैंक खातों की संख्या
36. मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो
37. आधार नंबर, यदि उपलब्ध हो
38. वोटर आईडी नंबर, यदि उपलब्ध हो
39. भारतीय पासपोर्ट होने पर पासपोर्ट नंबर
40. ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता
जनगणना में वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं से जीवित बच्चों की संख्या और अब तक जन्मे जीवित बच्चों की कुल संख्या से संबंधित जानकारी ली जाएगी। वर्तमान में विवाहित महिलाओं से पिछले एक वर्ष में जन्मे जीवित बच्चों की संख्या भी पूछी जाएगी।
जनगणना 2027 की सबसे अहम विशेषताओं में से एक जातिगत जानकारी का संग्रह है। यह पहली बार होगा जब स्वतंत्र भारत की नियमित जनगणना में जाति से संबंधित जानकारी को इस तरह शामिल किया जाएगा।