राष्ट्रीय

‘PM इतना डरते क्यों हैं’- जंतर-मंतर को लेकर सरकार के नए फैसले पर CJP का पलटवार

Jantar Mantar Protest Site: जंंतर-मंतर को लेकर सरकार के नए फैसले पर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का बयान सामने आया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इतना डरते क्यों हैं।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
Cockroach Janta Party
सौरव दास (Photo: IANS/File)

CJP Protest Delhi: दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद अब विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रतिक्रिया आ रही है। CJP के सौरव दास ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह की सूची से हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि वे इतना क्यों डरते हैं।

जंतर-मंतर नहीं है प्रदर्शन स्थल

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए पहले जंतर-मंतर एक निर्धारित स्थल था। लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। ऐसे में अब जंतर-मंतर के बजाय दिल्ली पुलिस ने तीन नए प्रदर्शन स्थल तय किए हैं। ये तीन स्थल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान हैं। इन्हें धरना प्रदर्शन के लिए नए स्थान के रूप में निर्धारित किया है।

नहीं मानते इस मनमाने आदेश को

दिल्ली पुलिस के इस आदेश के बाद सौरव दास ने कहा कि वे इस मनमाने फैसले को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह लोगों के विरोध करने के अधिकार पर हमला है। आगे उन्होंने कहा कि हम देखते हैं, हो सकता है वे हमें इजाजत दे दें। अगर वे नहीं देते हैं, तो हमने उन्हें 24 घंटे का समय दिया है। 24 घंटे बाद हमें अपना फैसला लेना होगा।

हर शहर बनेगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर को विरोध स्थल की सूची से हटाने के बाद CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका कहते हैं कि एक ऐतिहासिक और वर्षों से विरोध स्थल के रूप में जाना जाने वाले स्थल को अचानक विरोध स्थल की सूची से हटा देना सरकार के डर को दिखाता है। अगर वे ऐसा करते हैं तो अब देशभर में हर शहर, हर कोना जंतर-मंतर बन जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने तक पीछे हटने वाले नहीं हैं।

'लोकतंत्र को ही खत्म कर दो'

आशुतोष रांका कहते हैं कि जंतर-मतंर ही क्यों नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को ही खत्म कर दें। विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को ही खत्म कर दें। बुराड़ी स्थल को प्रदर्शन के लिए तय करने पर रांका कहते है कि माउंट एवरेस्ट को प्रदर्शन स्थल घोषित कर दो। बुराड़ी भी क्यों देेते हो।

Updated on:
12 Oct 2026 03:24 pm
Published on:
12 Oct 2026 02:45 pm