राष्ट्रीय

Congress First List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फर्स्ट ल‍िस्‍ट जारी की, किया जीत का दावा

Congress Candidates First List: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी की। देखें पूरी लिस्ट-

2 min read
Oct 23, 2024
Jharkhand Assembly Elections Congress has released the first list of party candidates for 21 seats

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी (Congress Candidates First List) कर दी। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के की ओर से पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, पूर्णिमा नीरज सिंह को झरिया से, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता और जामताड़ा से इरफान अंसारी को को टिकट दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अजय कुमार के आवास पहुंचकर उनका अभिनंंदन किया।

Ajay Kumar With Congress Leader Rahul Gandhi (File Photo)

गहन मीटिंग कर उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर

लिस्ट जारी करने से पहले दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों पर लंबी चर्चा की थी। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, केशव महतो और झारखंड के अन्य नेता शामिल हुए। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पिछली बार की अपेक्षा राज्य में गठबंधन इस बार और अधिक अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम फिर से झारखंड में सरकार बनाएंगे।

Congress Candidates First List For Jharkhand Assembly Elections 2024

'जनता हमें काम करने का मौका देगी'

अजय कुमार ने कहा क‍ि कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है, उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा। भाजपा ने जिस प्रकार से प्रत्याशियों को मैदान मे उतारा है, उसमें परिवारवाद की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि जनता हमें काम करने का मौका देगी।

कांग्रेस ने इन लोगों पर खेला दांव

कांग्रेस पार्टी मौजूदा विधायकों में जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहु, बेरमो से कुमार जयमंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाड़ी और मनिका से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Also Read
View All

अगली खबर