राष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में घूम रहा था पति, पत्नी ने भरी सड़क पर दोनों को पटक-पटककर पीटा, बरसाई चप्पलें

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को कार में साथ देखकर बीच सडक पर रोककर मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हुआ और दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
2 min read
Feb 13, 2026
Delhi Gurugram Expressway
दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर तमाशा (फोटो- एआई जनरेटेड)

दिल्ली से गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही का गवाह बनता है। आम तौर पर यह मार्ग तेज रफ्तार ट्रैफिक और ऑफिस टाइम की भीड़ के लिए जाना जाता है। लेकिन गुरुवार सुबह यहां उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को कार में साथ देख बीच सडक पर रोककर हंगामा खड़ा कर दिया।

शक होने पर किया पीछा

जानकारी के अनुसार आरोपी पति दिल्ली में एस्ट्रोलॉजर का काम करता है। पत्नी को लंबे समय से उसके चरित्र पर शक था और वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार सुबह जब पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में निकला तो पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 11 बजे के आसपास राजीव चौक के पास उसने अपनी कार आगे लगाकर पति की गाड़ी रुकवा ली, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई।

बीच सडक पर मारपीट का वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला गुस्से में कार से उतरी और पहले पति की गाड़ी के शीशे पर पत्थर फेंके। इसके बाद उसने अंदर बैठी महिला को बाल पकड़कर बाहर खींच लिया और सडक पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। पति ने बीच बचाव की कोशिश की तो महिला ने उस पर भी जमकर लात-घूसे चलाए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई।

दोनों पक्षों ने दी पुलिस में शिकायत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पति और पत्नी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक पति की गर्लफ्रेंड मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही है और एक आईटी कंपनी में काम करती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति और गर्लफ्रेंड पिछले कई महीनों से संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।

Updated on:
13 Feb 2026 01:06 pm
Published on:
13 Feb 2026 01:06 pm