राष्ट्रीय

हाई अलर्ट राजधानी दिल्ली: दहलाने की फिराक में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, निशाने पर लाल किला और मंदिर

Delhi Security Alert: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर-एतैयबा दिल्ली में आइईडी ब्लास्ट की साजिश रची जा रही है।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
DELHI Red Fort attack threat
दिल्ली को दहलाने की फिराक में लश्कर-ए-तैयबा, अलर्ट जारी (इमेज सोर्स: AI चैट GPT जनरेटेड)

High Alert Delhi: पाकिस्तान की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा है। संगठन से जुड़े आतंकी दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक स्थित मंदिर को निशाना बना सकते हैं। इसे लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसके आतंकी संगठन देश के प्रमुख मंदिरों को निशाना बना सकता है।

दिल्ली में आइईडी ब्लास्ट की साजिश…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर-एतैयबा दिल्ली में आइईडी ब्लास्ट की साजिश रची जा रही है। दरअसल, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इससे एक माह पहले खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

लाल किले के पास हो चुका है विस्फोट

गौरतलब है कि इससे पहले 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास कार धमाका हुआ था। इसमें 12 लोग मारे गए थे और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए थे। इस दौरान लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास के कई वाहनों में आग लग गई। डीएनए परीक्षण के नतीजों के अनुसार फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी उस कार को चला रहा था।

Published on:
22 Feb 2026 03:30 am