
Breaking News: NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। जेनरेशन जेड के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बाद में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो गईं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अभिजीत ने जंतर-मंतर से मोदी सरकार को डेडलाइन दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि शाम पांच बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। ऐसा नहीं हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे। अगले शनिवार फिर जुटेंगे। अपने शहरों में आवाज उठाएंगे।
यह खबर अपडेट की जा रही है….