राष्ट्रीय

बागेश्वर बाबा के खिलाफ कोलकाता में दर्ज हुई शिकायत, दुर्गा पूजा में मांस-मछली के प्रयोग पर रखी थी राय, बयान पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri: दुर्गा पूजा के दौरान मांस और मछली खाने को लेकर कथित टिप्पणी के बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता के भवानीपुर थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।
2 min read
Dhirendra Shastri
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। फोटो- आईएएनएस

Bengal Durga Puja Controversy: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान को लेकर पश्चिम बंगाल में विवाद बढ़ गया है। दुर्गा पूजा के दौरान मांस और मछली खाने को लेकर उनकी कथित टिप्पणी के बाद कोलकाता में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके बयान से बंगाल के लोगों और दुर्गा पूजा की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

भवानीपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

यह शिकायत मंगलवार को दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि धीरेंद्र शास्त्री ने हावड़ा के लिलुआ में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी टिप्पणियां कीं, जो राज्य के बंगाली लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती हैं।

खाने-पीने को लेकर टिप्पणी का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इस बारे में टिप्पणी की। प्रदीप प्रसाद ने शिकायत में लिखा कि इस मामले को लेकर तुरंत प्रशासनिक कर्रवाई होनी चाहिए और FIR दर्ज करके जरूरी गिरफ्तारियां होनी चाहिए। क्योंकि इससे हम बंगालियों का अपमान हुआ है और समाज में अशांति और बंटवारे की स्थिति पैदा हो रही है। जो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण भावना के खिलाफ है।

रविवार को लिलुआ में दिया था बयान

बागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी धीरेंद्र शास्त्री रविवार को हावड़ा के लिलुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मांस और मछली खाने वाले बंगालियों को कथित तौर पर पाखंडी कहा था। उनके इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया। इसके अलावा बंगाल में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास मांसाहारी खाना खाया जाता है। उन्होंने इसे लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि इस नवरात्रि कोलकाता के हिंदुओं को जागना चाहिए और ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।

BJP ने विवाद को कम करने की कोशिश की

धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, BJP इस बढ़ते विवाद को कम करने की कोशिश कर रही है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन करना कोई विवादित बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बकरे की बलि देने की परंपरा है और उसे प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। यहां बकरे का मांस खाना कोई विवाद का विषय नहीं है। मैं मछली के अलावा कुछ नहीं खाता, लेकिन जो जो खाना चाहे, उसे खाने की इजाजत होनी चाहिए।

Updated on:
08 Sept 2026 04:42 pm
Published on:
08 Sept 2026 04:02 pm
Also Read
View All
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले दो लोग हिरासत में, एक के पास मिली बंदूक, PMO की फर्जी ID का भी दावा

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर TMC का हमला, कुणाल घोष बोले- बंगाल और बंगालियों का अपमान किया, माफी मांगें

Bengal Politics: चुनावी हार के बाद पहली बार कोलकाता से बाहर उतरेंगी ममता बनर्जी, श्रीरामपुर में होगा TMC का विरोध मार्च

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की मौत मामले में 7 गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में