राष्ट्रीय

नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! TMC उम्मीदवार पवित्र कर पर चुनाव आयोग की FIR; क्या रद्द होगी उम्मीदवारी?

Nandigram TMC Candidate FIR: चुनाव आयोग ने BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से शिकायत मिलने के बाद नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज की है।
2 min read
Pabitra Kar
TMC प्रत्याशी पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीक जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार पवित्र कर को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से शिकायत मिलने के बाद नंदीग्राम से टीएमसी के उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज की है। आयोग के मुताबिक, यह शिकायत गुरुवार सुबह दर्ज की गई थी।

सुवेंद्र अधिकारी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

सुवेंदु अधिकारी बुधवार को हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इसके बाद उन्होंने BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अधिकारी ने पूछा, 'मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहूंगा कि कौन सा कानून भारत के किसी वयस्क नागरिक को एक ही समय में दो राजनीतिक पार्टियों का सदस्य बनने की अनुमति देता है?'

बीजेपी से चुनाव जीतकर बने थे पंचायत सदस्य

पवित्र कर पंचायत चुनावों में BJP की ओर से चुनाव जीतकर पंचायत सदस्य बने थे। लेकिन 17 मार्च, 2026 को उन्होंने तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी का हाथ थामकर तृणमूल पार्टी में शामिल हो गए। उसी दिन उन्हें नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था।

उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

सुवेंदु ने कहा कि वह बोयाल ग्राम पंचायत से BJP के पंचायत सदस्य हैं। और वह विधानसभा चुनाव में तृणमूल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे पता है कि उन्होंने BJP से इस्तीफा नहीं दिया है। अगर मैं आपत्ति दर्ज कराता हूं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। इन आरोपों के बारे में पवित्र कर ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन मैं जो भी कदम उठाऊंगा, वे कानूनी होंगे।

गौरतलब है कि अगर कोई राजनीतिक नेता पार्टी बदलकर चुनाव लड़ रहा है और वह पहले किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी से जन प्रतिनिधि रह चुका है, तो उसे उस पद से इस्तीफा देना होता है। सुवेंदु अधिकारी की शिकायत के आधार पर, चुनाव आयोग तुरंत हरकत में आया और पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों के नतीजे 4 मई को पता चलेंगे।

Updated on:
09 Apr 2026 06:08 pm
Published on:
09 Apr 2026 06:08 pm