राष्ट्रीय

Rail Roko Andolan: किसान यूनियन पंजाब-हरियाणा में आज से 3 दिन रोकेगी चक्का जाम, जानिए क्या हैं उनकी मांग?

Rail Roko Andolan in Punjab : आज से पंजाब में किसान ट्रेनें रोकने जा रहे हैं। इस रेल रोको आंदोलन में हरियाणा के किसान भी जुड़ रहे हैं। इस कारण दिल्ली से पंजाब और अंबाला से अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

2 min read
Rail Roko Andolan in Punjab

Rail Roko Andolan : कई किसान संगठन पंजाब में आज यानी 28 सितंबर, 2023 से अगले तीन दिनों तक रेल नाकाबंदी करने जा रहे है। हाल की बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज, MSP के लिए कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन में भाग लेने वाले अधिकांश किसान संगठन पंजाब से हैं। इस बाबत आज हरियाणा के किसानों ने पंजाब सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार ने पहले की तरह किसानों को रोकने की कोशिश की, तो हम बड़ी संख्या में किसान पंजाब पहुंचेंगे। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी किया है।


कई संगठनों ने किया समर्थन

पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ संगठन भी रेल रोको आंदोलन का समर्थन करेंगे। विरोध का समर्थन करने वाले किसान संगठनों में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, आजाद किसान समिति दोआबा, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, किसान महापंचायत (हरियाणा), पगड़ी संभाल जट्टा (हरियाणा) शामिल हैं। इनके अलावा प्रगतिशील किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश), भूमि बचाओ मुहिम (उत्तराखंड) और राष्ट्रीय किसान संगठन (हिमाचल प्रदेश) भी शामिल है।

वित्तीय पैकेज, MSP सहित कई मांगे

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने 19 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। महासचिव पंढेर ने कहा कि किसान उत्तर भारत में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय पैकेज, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी समेत अन्य मुद्दों की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन, भारत में हरित क्रांति के थे जनक

ट्रेनों का संचालन हो सकता है प्रभावित

इस संबंध में पंजाब पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। DGP पंजाब ने सभी जिलों के SP और DC को सतर्कता रहने के लिए कहा है। धरना स्थल का निर्धारण रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर किया जाएगा। इस कारण दिल्ली से पंजाब और अंबाला से अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बिहार के नवादा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने चार को कुचला, तीन लोगों की मौत


Published on:
28 Sept 2023 01:45 pm
Also Read
View All