नई दिल्लीPublished: Sep 28, 2023 02:12:34 pm
Shaitan Prajapat
M S Swaminathan : महान कृषि वैज्ञानिक और देश में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 98 साल में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11ः20 बजे अंतिम सांस ली। उनको स्वास्थ्य संबंधी काफी परेशानियां थीं।
M.S. Swaminathan scientist passes away : हरित क्रांति (ग्रीन रेवोल्यूशन) के जनक और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में निधन हो गया है। वे 98 वर्ष के थे। उन्हें उम्र संबंधी कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। प्रोफेसर स्वामीनाथन को भारत में गेहूं और चावल की उच्च उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने का श्रेय प्राप्त है।