
हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और छह बार के सीएम रहे दिवंगत कांग्रेस नेता राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शादी कर ली है। विक्रमादित्य सिंह, अमरीन शेखों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। दरअसल, विक्रामादित्य की पहली शादी 2019 में आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, लेकिन दोनों की बीच शादी के कुछ ही दिनों बाद खटपट की खबरें सामने आने लगी। फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 2024 में सुदर्शना और विक्रमादित्य का तलाक हो गया।
विक्रमादित्य सिंह की पत्नी अमरीन शेखों पंजाब विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने मनोविज्ञान में PhD की है। साथ ही अंग्रेजी और मनोविज्ञान में डबल मास्टर डिग्री ली है। शेखों हावर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर चुकी हैं। वह सरदार जोतिंदर सिंह शेखों और ओपिंदर कौर की बेटी हैं।
36 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह सुक्खू सरकार में PWD मंत्री हैं। साथ ही शिमला ग्रामीण सीट से विधायक हैं। वह रामपुर बुशहर के राजा रहे वीरभद्र सिंह की विरासत के मालिक हैं। 2024 में वह मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। वहीं, उनकी मां प्रतिभा सिंह भी मंडी से सांसद रह चुकी हैं। साथ ही, वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।