राष्ट्रीय

Haryana: 96% नए विधायक करोड़पति, और इतने फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले, पढ़ें ADR रिपोर्ट

Haryana: हरियाणा विधानसभा में चुनकर आए विधायकों में से 96 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि 13 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यह जानकारी दी है।
less than 1 minute read
ARD Report
ARD Report

Haryana: हरियाणा विधानसभा में चुनकर आए विधायकों में से 96 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि 13 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने विधानसभा में जीतकर आए प्रत्याशियों के चुनाव पूर्व दिए गए हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। ADR की रिपोर्ट के अनुसार कुल 90 में से 86 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपए या उससे अधिक है। 44 फीसदी विधायकों के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है जबकि विधायकों की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपए है। पिछले चुनाव (2019) में बने विधायकों की औसत संपत्ति 18.29 करोड़ रुपए थी। जीते हुए 12 विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं जिनमें एक पर हत्या के प्रयास का मामला लंबित है।

पढ़ें ADR रिपोर्ट

करोड़पति विधायक-आपराधिक मामले

भाजपा (BJP)-96% - 6%

कांग्रेस (Congress)-95% - 19%

इनेलो व निर्दलीय - 100% - 67%

टॉप 3 धनी विधायक (Top 3 Richest MLA)

विधायक-दल-संपत्ति (करोड़ रुपए में)

सावित्री जिंदल-निर्दलीय- 270

शक्तिरानी शर्मा-भाजपा-145

श्रुति चौधरी - भाजपा- 134

Also Read
View All
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में नया विवाद, महिला और ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारियों से पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, निकाला मार्च

BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है हालत? अस्पताल ने जारी किया बयान

जब कांग्रेस सरकार में थी, तब बीजेपी ने की थी चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा था ज्ञापन

सम्राट और तेजस्वी की पढ़ाई पर बरसे PK, बोले- जाति नहीं कर्म पर तय करें, सातवीं फेल चाहिए, नौवीं फेल या प्रशांत किशोर

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए