Haryana Weather News Updates Forecast Today 21-09-2021: गंगा के तटीय इलाकों में बने कम दबाव वाले मानसूनी सिस्टम के चलते हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में कुछ जगहों पर बूंदाबादी या हल्की बारिश हो सकती है।
Haryana Weather News Updates Forecast Today 21-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि आज बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा सहित देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में वर्षा होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। हरियाणा तथा आस-पास के राज्यों में मध्यम अथवा भारी वर्षा हो सकती है। हरियाणा के कुछ स्थानों पर भी तेज हवाओं अथवा तूफान के साथ भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि गंगा के तटीय इलाकों में बने कम दबाव वाले मानसूनी सिस्टम के चलते देश में कई स्थानों पर छितरी हुई वर्षा हो सकती है और इसका असर पूरे उत्तरी और मध्य भारत पर दिखाई देगा। हरियाणा में आज पलवल, नूह, मेवाना सहित निकटवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस बार लंबे चले मानसून के कारण पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक वर्षा हुई है। माना जा रहा है कि राज्य में लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त वर्षा हुई है हालांकि यह वर्षा समान रूप से नहीं हुई, कहीं पर 70 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है तो कहीं पर पांच से दस फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।
लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राज्य का तापमान कम हो रहा है। आज तापमान चंडीगढ़ में 26.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 26.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 29 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27.5 डिग्री सेल्सियस, डामला में 25.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।