18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Weather News Updates Forecast Today : आज राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, ऐसा रहेगा मौसम

Haryana Weather News Updates Forecast Today 20-09-2021: हरियाणा तथा आसपास के सीमांत क्षेत्रों में 21 सितंबर तक मानसून वर्षा के हालात बने रहेंगे।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Sep 20, 2021

haryana_weather_news_updates_forecast_today.jpg

,,

Haryana Weather News Updates Forecast Today 20-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि अगले 24 घंटों में हरियाणा के कई स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने भिवाड़ी, नूह और पलवल सहित कई स्थानों के लिए यह भविष्यवाणी की है।

अधिकारियों ने कहा है कि हरियाणा के होडल तथा राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ सहित कई स्थानों पर भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की वर्षा हो रही है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में हाल ही कई दिनों तक लगातार वर्षा का मौसम बना रहा है।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather News Updates Forecast Today : आज राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

विभाग के अनुसार 21 सितंबर तक राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और ऐसे ही वर्षा के आसार बने रहेंगे तथा कई स्थानों पर मध्यम स्तर की भी वर्षा हो सकती है। इस बार लंबे चले मानसून के कारण पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक वर्षा हुई है। माना जा रहा है कि राज्य में लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त वर्षा हुई है हालांकि यह वर्षा समान रूप से नहीं हुई कहीं पर 70 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है तो कहीं पर पांच से दस फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: यूपी, दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम

वर्षा और ठंडी हवाओं के चलते हरियाणा राज्य के विभिन्न शहरों के तापमान में भी कटौती हुई है। आज तापमान चंडीगढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 28.4 डिग्री सेल्सियस, डामला में 26.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 26.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।