राष्ट्रीय

सिगरेट पीने के लिए पुलिस अफसरों को घूस देना पड़ा महंगा, भारतीय महिला को 5 साल की जेल

सिंगापुर में एक भारतीय महिला, राधिका राजवर्मा को सिगरेट पीने की इजाज़त के लिए पुलिस अधिकारियों को 1000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत देने का जुर्म साबित होने पर 5 साल 8 महीने और 4 हफ़्ते की सज़ा सुनाई गई है। राधिका का पहले से ही नशीली दवाओं के सेवन का लंबा इतिहास रहा है। पुलिस हिरासत में आखिरी सिगरेट पीने की चाहत ने उसे भारी पड़ गई। यह मामला रिश्वतखोरी और कानून की अवहेलना की एक कड़ी चेतावनी है।

2 min read
Aug 29, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

सिंगापुर में सिगरेट पीने के लिए पुलिस अफसर को घूस देना एक भारतीय महिला को महंगा पड़ गया है। उसे पांच साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला साल 2022 का है।

42 वर्षीय राधिका राजवर्मा ने नशीली दवाओं का सेवन करने और सिगरेट पीने की अनुमति देने के लिए पुलिस अधिकारियों को 1,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत देने की कोशिश की थी। उसने कोर्ट में अपना अपराध भी स्वीकार किया। जिसके बाद, उसे सजा सुना दी गई।

ये भी पढ़ें

‘हाथी जैसे भारत के साथ चूहों की तरह…’, US में ट्रंप से अर्थशास्त्री बोले- इंडिया के पास नहीं झुकने की वजह…

राधिका का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

बता दें कि राधिका का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह साल 2018 से ही नशीली दवाओं के सेवन के लिए जेल आती-जाती रही है। उसे आखिरी बार 2020 में मेथामफेटामाइन सेवन करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

जून 2022 में जमानत पर रिहा होने से पहले उसे साढ़े तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 29 जुलाई, 2022 को उसे फिर नशीली दवाओं का सेवन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। तब जांच के दौरान जब उसके पेशाब के सैंपल में मेथामफेटामाइन के अंश पाए गए। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस वाहन में चढ़ने से पहले दी गई थी सिगरेट पीने की अनुमति

इसके बाद, वह उसी साल अक्टूबर में कोर्ट में पेश नहीं हुई, जिसको लेकर राधिका को फिर गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जाता है कि 4 अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तारी के बाद, राधिका को पुलिस वाहन में चढ़ने से पहले कुछ सिगरेट पीने की अनुमति दी गई।

इसके बाद, जेल पहुंचने से पहले आरोपी ने आखिरी सिगरेट मांगी। जिससे अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे धूम्रपान करने की अनुमति नहीं है क्योंकि वह पुलिस हिरासत में है।

इसपर राधिका ने पुलिस अफसरों को 1,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत देने की कोशिश की। जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। अब इस मामले में महिला को पांच साल, आठ महीने और चार हफ्ते जेल की सजा सुनाई गई है।

Published on:
29 Aug 2025 02:28 pm
Also Read
View All
‘निर्भया कांड दोहराया’, चलती बस में हुए दुष्कर्म पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का फूटा गुस्सा, तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी वकील की पोशाक में पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट, पोस्ट-पोल हिंसा पर बोलीं- ‘हमारे 10 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई’

पेशे से वकील, 1996 में लड़ा पहला चुनाव, मिली थी हार अब बनेंगे केरल के नए CM, जाने कौन हैं वीडी सतीशन

अमेरिका से जारी संघर्ष के बीच भारत आए ईरानी विदेश मंत्री, भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल के सभी स्कूलों वंदे मातरम अनिवार्य