
PM Narendra Modi- पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूर्ण हो गया। अब वे न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा और आखिरी दिन क्रिकेट को समर्पित रहा। वे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे। यहां ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत के चेन्नई में खेले जाने का ऐलान किया गया। भारत में पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) की 12 दिसंबर को चेन्नई में शुरुआत होगी। सीजन का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न से पीएम नरेंद्र मादी न्यूजीलैंड रवाना हो गए। वहां बसे करीब 5 प्रतिशत भारतीय उनके दौरे का आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे के लिए निकले हैं। इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद आखिरी फेज में न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। वे मेलबर्न से ऑकलैंड रवाना हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे में कुछ अहम समझौते होने की उम्मीद है। वे न्यूलीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते पर बातचीत होगी।
न्यूजीलैंड में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कुछ महत्वपूर्ण समझौते होने की बात कही जा रही है। न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। देश की कुल आबादी करीब 52 लाख है जिनमें भारतीयों की संख्या 240000 है। इस प्रकार न्यूजीलैंड में करीब 5 प्रतिशत भारतीय बसे हैं। वहां 15 हजार भारतीय छात्र भी हैं जोकि विभिन्न विवि में अध्ययन कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड में बसे भारतीयों और वहां गए छात्रों की सुविधा के लिए आकलैंड और वेलिंगटन के लिए भारत से सीधी उड़ान की अर्से से मांग की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर इस संबंध में समझौता होने की आस है। इसके साथ ही भारत का यूपीआई भी न्यूजीलैंड में लांच किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड में पीएम नरेंद्र मोदी एक व्यवसायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे एक स्पोर्टिंग इवेंट में भी जाएंगे। भारतीय समुदाय ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में ऑकलैंड में ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम आयोजित किया है।
बता दें कि करीब 4 दशक बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की यात्रा कर रहा है। 1986 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी वहां गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पहली बार न्यूजीलैंड की यात्रा कर रहे हैं।