राष्ट्रीय

Jharkhand Elations: चंपई सोरेन ने बताया झारखंड चुनाव में क्या होगा BJP का मुद्दा, कैडिडेट्स लिस्ट पर भी दिया बड़ा बयान

Jharkhand Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Oct 21, 2024
Feature image

Jharkhand Vidhan Sabha Elations 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी। झारखंड चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) के मुद्दों पर प्रकाश डाला। चंपई सोरेन ने कहा, 'जो सूची जारी की गई है, वह सही है। पूरे प्रदेश में लोग खुश हैं, लेकिन चुनावों का मुख्य मुद्दा क्या होगा, यह सोचने की आवश्यकता है।'

झारखंड चुनाव में बताया BJP मुद्दा

BJP नेता चंपई सोरेन ने बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा महत्वपूर्ण है और आदिवासियों की भूमि की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है। खासकर, यदि नियमों में कोई बदलाव होता है और आदिवासियों की जमीन छीनी जाती है, तो यह बहुत बड़ा मुद्दा बन जाएगा। उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पांच महीने सत्ता में रहते हुए पारदर्शिता से काम करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रयास किया और जनता ने उनके काम की प्रशंसा की। हालांकि, वे यह भी मानते हैं कि झारखंड के लिए जो होना चाहिए था, वह संभव नहीं हो सका।

चंपई सोरेन ने भाजपा की भूमिका पर चर्चा की

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भाजपा की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बीजेपी को आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने वाली पार्टी बताया और कहा कि यदि झारखंड अलग राज्य बना है, तो इसका श्रेय भाजपा को जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर किया और 1961 में उनके धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मिटाने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ क‍िसी के रहने से झारखंड का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी दायित्व उन्हें सौंपेगी, वे उसे निभाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की, जैसे 'मैया सम्‍मान योजना' और 'भोगो विधि योजना' और इन योजनाओं में राशि बढ़ाई गई। लेकिन, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कई लोग इन योजनाओं से वंचित रह गए।

Also Read
View All
Dharmendra Pradhan Quit Twice: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल का दावा, ‘छात्र साजिश का हुए शिकार’