राष्ट्रीय

Jio का सस्ता रिचार्ज ऑफर, 11 महीने के इस अनलिमिडेट प्लान से 48 करोड़ यूजर्स होंगे टेंशन फ्री

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Jio ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा प्लान शामिल किया है जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी (Validity) मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 11:20 AM IST
jio recharge plan
jio recharge plan

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Jio ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा प्लान शामिल किया है जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी (Validity) मिलती है। इस रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की कीमत (Price) और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। जुलाई के महीने में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की थी। कंपनी के इस फैसले से देश भर में जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से कंपनी के यूजर्स सस्ते और किफायती प्लान्स (Cheapest Plans) की तलाश में हैं। कई यूजर्स ने अपना सिम BSNL में पोर्ट करा लिया। रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद BSNL लगातार सस्ते प्लान्स ग्राहकों के लिए ऑफर कर रहा है वहीं अब Jio ने भी अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। अब आपको जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मिलने वाला है, जिसमें आप एक बार में 11 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे।

Jio Sim

Jio का दमदार रिचार्ज प्लान (Jio unlimited Recharge Plan)

अगर आप जियो के ग्राहक हैं और कम कीमत में एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए अब एक शानदार प्लान मौजूद है। रिलायंस जियो की लिस्ट में 1899 रुपये का एक प्लान मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आप एक ही रिचार्ज में 11 महीने के लिए बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं।

लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ इतना कुछ

जियो के इस प्लान में आपको 336 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ कुल 3600 SMS भी फ्री मिलते हैं। अगर जियो के इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डेटा (Internet Data) की बात करें तो इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 24GB डेटा मिलता है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा अधिक चाहिए तो यह प्लान आपके लिए नहीं है। आप हर महीने करीब करीब सिर्फ 2GB डेटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो के इस रिचार्ज प्लान की मंथली कीमत सिर्फ 172 रुपये पड़ती है। ऐसे में यह करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ती डील हो जाती है। जियो अपने दूसरे प्लान की ही तरह इस प्लान में भी जियो टीवी (Jio TV) और जियो सिनेमा (Jio Cinema) का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है।

Updated on:
10 Aug 2024, 11:20 AM IST
Published on: