राष्ट्रीय

16 साल के लड़के का दो साल तक रेप करने के मामले में 14 में से 12 आरोपी गिरफ्तार

केरल में 16 साल के लड़के से दो साल तक 14 लोगों के रेप करने के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
• •
Sep 18, 2025
12 accused of raping 16 year old boy in kerala arrested
केरल में 16 साल के लड़के से यौन उत्पीड़न के 12 आरोपी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

केरल के कासरगोड में हाल ही एक 16 साल के लड़के के साथ यौन उत्पीड़न के दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ था। इस घटना में 14 आरोपियों ने नाबालिग लड़के के साथ 2 सालों तक रेप किया था। इन आरोपियों में दो सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ एक नेता भी शामिल था। घटना का खुलासा होने पर एक विशेष जांच की गठन किया गया था जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद अब इस मामले के तीन और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों का आंकड़ा 12 हो गया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।

मां ने आरोपी को पकड़ा तो हुआ मामले का खुलासा

पीड़ित लड़के की इन आरोपियों से मुलाकात एक गे डेटिंग ऐप, ग्रिंडर के जरिए हुई थी। दो साल तक इन आरोपियों ने लड़के के घर के अलावा कन्नूर और कोझिकोड जिलों सहित कई जगहों पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने आरोपियों में से एक को उनके घर पर देख लिया था। मां को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया जिसके बाद पीड़ित ने मां को सारी घटना के बारे में बताया। मां ने इसके बाद तुरंत चाइल्डलाइन में मामले की जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने ग्रिंडर जैसे एप्स को लेकर जताई चिंता

पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने दो दिनों के अंदर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। हाल ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कन्नूर का एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल है। पुलिस ने ग्रिंडर जैसे ऐप्स को लेकर भी चिंता जताई है। इन एप्स में वैसे तो यूजर्स की उम्र 18 से अधिक होना अनिवार्य है लेकिन इसमें उम्र की जांच करने का कोई सख्त तरीका नहीं है। इसके चलते नाबालिग इन ऐप्स को चलाने लगते है और ऐसी घटनाओं का शिकार बन जाते है।

Updated on:
18 Sept 2025 03:43 pm
Published on:
18 Sept 2025 03:43 pm
Also Read
View All
संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा पर भड़के संजय राउत, बोले- हम निहत्थे हैं, फिर इतना बंदोबस्त क्यों?

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं

Bihar Election Results: बिहार नतीजों पर तेजस्वी के बयान से गरमाई सियासत, JDU ने कहा- ‘जनता का फैसला पचा नहीं पा रहे’

विपक्ष के विरोध मार्च पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप