राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड: अब पुलिस ने सिया के भाई के साथ माता पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया, सभी के फोन जब्त

Ketan Agarwal Murder Investigation: केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपियों में से एक सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने पुलिस को बताया कि अगर वह शादी से मना कर देती तो हम रद्द कर देते।
2 min read
Jun 27, 2026
Ketan Agarwal Murder Case
केतन अग्रवाल हत्याकांड: केतन अग्रवाल (बाएं), सिया गोयल और चेतन चौधरी (सोर्स- ANI)

Ketan Agarwal murder case: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर पुलिस रोजाना नए नए खुलासे कर रही है। इस मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नई चीजें सामने आ रही है। रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या केस में DY SP गजानन बालासाहेब टोम्पे ने कहा कि केतन की मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल का बयान दर्ज किया गया। शनिवार को उसके माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही उनके रिश्तेदारों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी

गजानन बालासाहेब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिया के परिजन अभी तक जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। उनसे जो भी सवाल पूछे जा रहे है वे सभी जवाब दे रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। हम तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

फोरेंसिक जांच के लिए भेज मोबाइल फोन

पुणे ग्रामीण के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोम्पे ने कहा कि आरोपी से सबूत के तौर पर मोबाइल फोन जैसी चीजें इकट्ठा की गई हैं और उन्हें पहले ही FSL भेजा जा चुका है। जांच अधिकारी जांच के लिए जो भी उचित समझेंगे, हम उसी आधार पर आगे बढ़ेंगे। फोरेंसिक जांच से बातचीत और डेटा के बारे में जानकारी सामने आएगी। उसका भी खुलासा किया जाएगा।

सिया के भाई से हुई 10 घंटे पूछताछ

साहिल ने पुलिस को बताया कि अगर सिया ने कहा कि केतन उसे पसंद नहीं करता, तो हम शादी रोक देंगे। लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उससे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि साहिल को सुबह बुलाया गया था और पूछताछ के बाद देर शाम घर वापस गया। उनसे उनकी बहन और सह-आरोपी चेतन चौधरी के बीच के संबंध में पूछताछ की गई और कई दस्तावेजों की पुष्टि की गई।

अब तक सात लोगों से पूछताछ हुई

पुलिस ने अब तक सात लोगों से पूछताछ की है, जिसमें एक कर्मचारी भी शामिल है, जिसके मोबाइल फोन का कथित तौर पर चेतन चौधरी द्वारा घटना वाले दिन सिया से बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया था।

लोहागढ़ किले में हुई थी हत्या

पुलिस का आरोप है कि केतन अग्रवाल को 18 जून को लोहागढ़ किले में एक रॉक से धक्का देकर गिरा दिया गया था। यह धक्का उसकी मंगेतर सिया ने दिया था। इस हत्याकांड में सिया के प्रेमी चेतन ने भी पूरा साथ दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी।

Published on:
27 Jun 2026 03:08 pm