राष्ट्रीय

Baba Siddique की हत्या के बाद Lawrence Bishnoi के शूटर्स का कौन था अगला निशाना, फोन में फोटो देख पुलिस की उड़ी नींद

Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से बरामद फोन में एक तस्वीर मिली है जिसे देखकर मुंबई पुलिस के होश उड़ गए हैं।

2 min read
Baba Siddique Murder Case Zeeshan Siddique Photo Found in Attackers Phone
Baba Siddique Murder Case Zeeshan Siddique Photo Found in Attackers Phone

Lawrence Bishnoi: पिछले दिनों मुंबई में हुए एक खौफनाक हत्याकांड की चर्चा देशभर में हो रही है। इस हत्याकांड ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Gang) गैंग के शूटर्स ने दिनदहाड़े बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान (Salman Khan) को बेचैन कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राकांपा नेता की हत्या के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से बरामद फोन में एक तस्वीर मिली है जिसे देखकर मुंबई पुलिस के होश उड़ गए हैं।

Lawerence Bishnoi

शूटर्स के मोबाइल में मिली ये तस्वीर

मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मार दी थी। कांग्रेस से राकांपा नेता बने सिद्दीकी को पास के लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन में से दो शूटरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। राकांपा नेता की हत्या के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में जीशान सिद्दीकी की फोटो मिली है।

आरोपी एक दूसरे से ऐसे करते थे बात

यह फोटो आरोपियों के साथ उनके हैंडलर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (SnapChat) के जरिए शेयर की थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मामले में निशानेबाजों और साजिशकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मैसेज भेजने के लिए किया गया था। ये मैसेज कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से संबंधित उनके हैंडलर के निर्देश पर हटा दिए गए थे।

Updated on:
19 Oct 2024 01:56 pm
Published on:
19 Oct 2024 12:41 pm
Also Read
View All
पार्टी-विरोधी गतिविधियों पर TMC की सख्ती, फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास समेत 8 नेताओं को निकाला

नाबालिग लड़कियां बड़ी संख्या में गर्भवती हो रहीं, क्या कर रही सरकार? मेघालय हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने EVM-VVPAT सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?