राष्ट्रीय

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में 4 दिसंबर को होगी BJP विधायक दल की बैठक, इन दो बड़े नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक

Maharashtra BJP: बीजेपी ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की गई है।
2 min read
• •
Dec 02, 2024
Feature image

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election Result) के नतीजे आ चुके है, प्रदेश में एक बार महायुति (Mahayuti) की सरकार बनी है। लेकिन अब तक सीएम चेहरा (Maharashtra CM) फाइनल नहीं हुआ है। बीजेपी ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani) और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में 4 दिसंबर को बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और इसके बाद सरकार के गठन की कार्यवाही होगी।

विधानसभा चुनाव परिणाम में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी ने 132 सीटें जीती है। दरअसल, बीजेपी विधायक दल की बैठक में जिस नेता को चुना जाएगा उसी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा। सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि BJP का नेता कौन होगा। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

शिवसेना और NCP की हो चुकी है बैठक

बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी की दोनों सहयोगी NCP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की विधायक दल की बैठक हो चुकी है और नेता का भी चुनाव हो चुका है। एनसीपी ने अजित पवार (Ajit Pawar) और शिवसेना ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को अपना नेता चुना था। लेकिन बीजेपी की अभी तक यह बैठक नहीं हो पाई है।


महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में सीएम कौन होगा अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह बात साफ हो गई है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा। क्योंकि अजित पवार और एकनाथ शिंदे सीएम पद की रेस से बाहर हो गए है। दोनों नेताओं ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व में महायुति की सरकार चलेगी। वहीं महाराष्ट्र में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा यह स्पष्ट हो गया है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह कार्यक्रम आजाद मैदान में आयोजित होगा।

Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान के परिवार को दी नसीहत

Gujarat Accident: 4 साल का बेटा अब किसे पापा कहकर बुलाएगा, सड़क हादसे में पिता की मौत, पत्नी की दुनिया उजड़ी

मणिपुर में तनाव: मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर शव रखे जाने से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र