राष्ट्रीय

Maharashtra: ‘CM का चैप्टर बंद हो गया है’, एकनाथ शिंदे का जिक्र कर NCP नेता ने ऐसा क्यों कहा

Maharashtra CM: एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा कि सीएम BJP से होगा, एकनाथ शिंदे भी मीटिंग में शामिल थे, इसलिए वो चैप्टर अब बंद हो गया है।
2 min read
• •
Dec 02, 2024
Eknath Shinde
Eknath Shinde

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश में अब महायुति की नई सरकार के गठन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने महाराष्ट्र में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत पूर्व सीएम विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बीजेपी ने पर्यवेक्षक बनाया है और 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि महायुति में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र में एनसीपी के कितने मंत्री होंगे इस पर उन्होंने कहा कि हमारे हिस्से में कितने मंत्री पद आएंगे, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अजित पवार को एनसीपी ने विधानसभा का नेता नियुक्त किया है, इसलिए वह 5 दिसंबर को डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

एकनाथ शिंदे को लेकर ये बोले तटकरे

एनसीपी नेता ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को लेकर कहा कि उनकी नाराजगी किसकी है, इसका सवाल ही नहीं उठता। इसलिए ये चर्चाएं बेबुनियाद हैं। जिस दिन एकनाथ शिंदे, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले, उसी दिन तय हो गया था कि सीएम BJP से होगा, एकनाथ शिंदे भी मीटिंग में शामिल थे, इसलिए वो चैप्टर अब बंद हो गया है। 

अजित पवार के दिल्ली जाने पर ये बोले तटकरे

एनसीपी नेता अजित पवार के दिल्ली जाने पर सुनील तटकरे ने कहा कि मुझे अभी भी अजित पवार के दिल्ली आने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं लेकिन मुझे किसी बैठक के बारे में जानकारी नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के साथ बैठक में तय हुआ था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही बनेगा। किस पार्टी के पास कितने और कौन से विभाग होंगे इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सलमान खान के परिवार को दी नसीहत

Gujarat Accident: 4 साल का बेटा अब किसे पापा कहकर बुलाएगा, सड़क हादसे में पिता की मौत, पत्नी की दुनिया उजड़ी

मणिपुर में तनाव: मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर शव रखे जाने से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र