राष्ट्रीय

‘या तो आप सबसे बड़े झूठे हैं या नाकाम गृह मंत्री’- अमित शाह के घुसपैठ वाले बयान पर महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार

महुआ मोइत्रा ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'सच में? और वे आपकी निगरानी में आए और आपकी निगरानी में ही जा रहे हैं? या तो आप सबसे बड़े झूठे हैं या सबसे नाकाबिल केंद्रीय गृह मंत्री।
2 min read
Mahua Moitra
TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Photo-IANS)

Union Home Minister Infiltration Statement West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों और हालिया प्रशासनिक बदलावों के बीच घुसपैठ के मुद्दे पर देश का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बंगाल में घुसपैठ के रुझान पलटने के दावे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता महुआ मोइत्रा ने बेहद तीखा हमला बोला है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें 'नाकाम' तक कह डाला।

घुसपैठिए को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा दावा

दरअसल, यह पूरा विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जो उन्होंने अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रभाव और राजनीतिक बदलाव के बाद घुसपैठ की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

'रोजाना वापस जा रहे हैं 10,000 घुसपैठिए'

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में शपथ ली है और इसका असर जमीन पर दिखने लगा है। पहले जहां रोजाना 5,000 से 10,000 घुसपैठिए भारत में प्रवेश करते थे, वहीं अब यह ट्रेंड उलट गया है। अब हर दिन 5,000 से 10,000 घुसपैठिए वापस जा रहे हैं।

बीजेपी सरकार ने लगाई आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम

इसके साथ ही उन्होंने आंतरिक सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम कसी है और देश में नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। शाह ने 'डेमोग्राफिक चेंज कमीशन' (जनसांख्यिकीय परिवर्तन आयोग) के गठन का भी हवाला दिया, जो जनसंख्या असंतुलन और घुसपैठ के कारणों की जांच कर कानूनी उपाय तलाशेगा।

महुआ मोइत्रा का पलटवार

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि आपकी निगरानी में आए और आपकी ही निगरानी में जा रहे? अमित शाह के इस बयान के सामने आते ही टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने गृह मंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'सच में? वे आपकी निगरानी (Watch) में ही देश के अंदर आए और अब आपकी ही निगरानी में वापस जा रहे हैं? या तो आप सबसे बड़े झूठे हैं या फिर सबसे अक्षम/नाकाम गृह मंत्री। दोनों में से कोई एक बात तय है, या असल में आप ये दोनों ही हैं।'

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर उठाए सवाल

महुआ मोइत्रा का इशारा सीधा इस बात की तरफ था कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और घुसपैठ को रोकने की सीधी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की होती है। ऐसे में अगर इतने बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही थी या अब लोग वापस जा रहे हैं, तो इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Updated on:
30 May 2026 04:13 pm
Published on:
30 May 2026 04:13 pm
Also Read
View All
रक्षाबंधन पर एक साथ आए थे चार भाई-बहन, सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचला; तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

14 KM का सफर, टैक्सी चालक ने थमा दिया 4 हजार का बिल! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर UK से लौटी महिला ने बताई ठगी की कहानी

Odisha News: पत्नी-बच्चों का गुजारा भत्ता रोका तो सरकार करेगी कार्रवाई, सरकारी कर्मचारी की सैलरी से कटेंगे रुपए

गुरु दक्षिणा- जो समाज के काम आई…’राजस्थान पत्रिका’ आपसे पूछता है कि ‘आपकी ‘गुरु दक्षिणा’ क्या होगी?’

‘राष्ट्रपति की सुरक्षा से सोशल मीडिया सेंसेशन तक’, अब मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने समय से पहले सेना से लिया रिटायरमेंट