राष्ट्रीय

Nepal Floods Update: नेपाल में 21 भारतीयों को बचाया गया, विदेश मंत्रालय ने जारी की सूची; देखें नाम

Nepal Floods Update : नेपाल के टिमुरे से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सभी के नामों की सूची जारी की है।
2 min read
• •
Aug 27, 2026
Nepal floods MEA
Nepal floods MEA (Photo-IANS/Randhir Jaiswal/X)

नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल के टिमुरे इलाके से 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बचाए गए सभी 21 लोगों के नामों की सूची भी जारी की है। मंत्रालय के मुताबिक, सभी रेस्क्यू किए गए भारतीय तमिलनाडु के रहने वाले हैं और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल गए थे।

विदेश मंत्रालय ने जारी की 21 भारतीयों की सूची

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि टिमुरे से सुरक्षित निकाले गए सभी 21 भारतीय तमिलनाडु के निवासी हैं।

रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों के नाम:

-शिवरंजनी मुथुनाथन
-कर्पगम राजमोहन
-मारन गोविंदासामी
-शांति मारन
-मुथुकुमारेसन रामलिंगम
-नवु कबीरदास
-विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन
-मैथिली मुथुकुमारेसन
-त्यागराजन रथिनम
-किरुबागरी बालासुब्रमण्यम
-वल्लीनायकी शिवकुमार
-साथिया जयारमन
-थिरुमावलवन गोविंदरासु
-कनागासाबाई नतेसापिल्लई
-राधाई कनागासाबाई
-रथिनाकुमार कुंचिथपथम
-पुंगुझाली पोन्नम्बलम
-पझानियाप्पन मैकापेरुमल
-कलैमथी पझानियाप्पन
-रघुनाथन मुनिराज
-कनागासाबाई नतेसा पिल्लई

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सूची 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे तक की स्थिति पर आधारित है।

288 भारतीयों से नहीं हो पाया संपर्क

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि नेपाल में 288 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें 73 लोग त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। वहीं, तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीय नागरिकों से भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

नेपाल को राहत सामग्री और बेली ब्रिज भेज रहा भारत

जायसवाल ने कहा कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद पैदा हुए हालात से निपटने के लिए भारत हरसंभव सहायता जारी रखेगा। नेपाल की मांग के आधार पर भारत राहत सामग्री और बेली ब्रिज भेज रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी चौबीसों घंटे हेल्पलाइन शुरू की गई है।

PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई और नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

नेपाल में फ्लैश फ्लड से 270 लोगों की मौत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Updated on:
27 Aug 2026 05:11 pm
Published on:
27 Aug 2026 05:08 pm
Also Read
View All
‘अपने भतीजे को कब गिरफ्तार करवाएंगे?’ कोलकाता भगदड़ के बाद सुवेंदु अधिकारी से TMC का सीधा सवाल

कोलकाता भगदड़: TMC सांसद कल्याण बनर्जी बोले- बचपन से ऐसी घटना नहीं देखी, कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Kolkata Pandal Stampede : बेटे के साथ दुर्गा पूजा देखने निकली थीं कल्पना, कोलकाता भगदड़ में चली गई जान; घर में पसरा मातम

Bihar MLC Election: निशांत कुमार के प्रचार पर अनंत सिंह बोले- वो पार्टी के मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं, हमारी लड़ाई सिर्फ नीरज से

अभिनेता इमरान खान को ‘भारत छोड़ने’ के मिले नोटिस पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, कहा- भारत के आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य