राष्ट्रीय

बिहार में भगदड़ मचने से 9 की मौत, ये कोई पहली घटना नहीं, 7 साल में 230 लोगों ने गंवाई जान

बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं पिछले 7 साल में इस तरह कितने लोगों ने जान गंवाई है।
2 min read
Mar 31, 2026
Accident in Sheetala Temple
शीतला मंदिर में हादसा(Photo- Patrika)

बिहार के CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मघड़ा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में हुआ है। यहां चैती मेले के उत्सव चल रहा था। इसी दौरान भक्तों की अधिक भीड़ होने की वजह से शीतला देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब लोगों ने भगदड़ मचने से जान गंवाई है। बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाओं में सैंकड़ो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

हादसे के बाद SHO सस्पेंड, मौके पर अतरिक्त पुलिस तैनात

मां शीतला मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। CM नीतीश के आदेश पर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दीपनगर थाने के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के आसपास पुलिस तैनात है। पटना जोन के IG जितेंद्र राणा, पटना कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

भगदड़ में कितने लोगों की गई जान?

  • 1 नवंबर 2025: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत।
  • 3 मई 2025: गोवा में श्री लैराई देवी मंदिर में भगदड़ के कारण 6 लोगों की मौत।
  • 15 फरवरी 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत।
  • 29 जनवरी 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल।
  • 8 जनवरी 2025: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत।
  • 2 जुलाई 2024: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत।
  • 31 मार्च 2023: इंदौर में भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत।
  • 1 जनवरी 2022: जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल।
  • 21 अप्रैल 2019: तमिलनाडु के त्रिची स्थित करुप्पासामी मंदिर में भगदड़ से 7 लोगों की मौत।
Updated on:
31 Mar 2026 03:55 pm
Published on:
31 Mar 2026 03:55 pm