31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सोशल मीडिया अच्छे काम का जरिए बन सकती है’ कौन है बिट्टू? जिसे आनंद महिंद्रा ने बताया अपना आदर्श

प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अच्छे काम करने वालों और इनोवेटिव आइडिया देने वालों को प्रोत्साहित भी करते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने छोटे से कस्बे से आने वाले बिट्टू की तारीफ की है। आइए जानते हैं कौन है बिट्टू?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 31, 2026

Business tycoon Anand Mahindra

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा(Photo- Industrialist 'X')

आधुनिक युग में सोशल मीडिया काफी पॉवरफुल हो गया है। मौजूदा समय में हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा है। सोशल मीडिया इतना पॉवरफुल है कि इसके जरिए कोई भी व्यक्ति कभी भी सुर्खियों में आ सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया के अपने फायदे और नुकसान हैं। इस बार सोशल मीडिया से मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव का रहने वाला बिट्टू चर्चा में है।

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने की बिट्टू की तारीफ

भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के निवासी बिट्टू की तारीफ की है। बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने बिट्टू का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने बिट्टू का वीडियो शेयर करते हुए उसकी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उद्योगपति ने बिट्टू को अपना आदर्श तक बता दिया है।

आनंद महिंद्रा बोले- बिट्टू मेरा आदर्श

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने बिट्टू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो पर कैप्शन लिखा- मध्य प्रदेश के ब्यावरा (Biaora) के इस युवक की आलोचना इसलिए की गई, क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए नदी के कुछ हिस्सों को साफ करने का दावा किया था। उन्होंने आगे लिखा- खैर, हम अक्सर शिकायत करते हैं कि सोशल मीडिया सार्थक बातों के बजाय तुच्छ बातों को बढ़ावा देता है। अगर लाइक्स पाने की चाहत अच्छे काम का जरिया बन सकती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। ब्यावरा के बिट्टू तबाही मेरे आदर्श हैं।

कौन है बिट्टू?

राजगढ़ जिले के ब्यावरा के बिट्टू सफाई अभियान से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते हैं। बिट्टू का बिट्टू तबाही (bittu_tabahi) के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर बिट्टू के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बिट्टू ने नदी की सफाई करते हुए काफी वीडियो डाल चुके हैं।


अजनार नदी की सफाई करते हुए बिट्टू ने शेयर किए कई वीडियो

बिट्टू ने अजनार नदी से कचरा साफ करते हुए कई वीडियो शेयर किए हैं। शुरूआत में बिट्टू के कुछ दोस्तों ने साफ-सफाई में उसका साथ दिया। बाद में उसके साथी धीरे-धीरे पीछे हट गए। बिट्टू साफ-सफाई के अभियान में लगा रहा और फेमस हो गया। अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उसकी तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बिट्टू

बिट्टू अपने काम के लिए फेमस हुए। इसके साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने बिट्टू पर आरोप लगाया कि व्यूज पाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। कई यूजर्स ने कहा कि यह सब दिखावा है। यह साफ-सफाई का काम सिर्फ व्यूज तक ही सीमित है।